फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIR: House-to-house census forms begin to be distributed... BLOs monitored through the app

एसआईआर: घर-घर गणना फार्म बंटना शुरू... एप से बीएलओ की निगरानी

Wed, 05 Nov 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
SIR: House-to-house census forms begin to be distributed... BLOs monitored through the app
आगरा। 9 विधान सभा क्षेत्रों में मंगलवार से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया। पहले दिन घर-घर जाकर बीएलओ ने करीब 3500 फार्म बांटे हैं। 4 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में 35.99 लाख मतदाताओं की घर-घर जाकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) जांच करेंगे।
विज्ञापन

एसआईआर के लिए 3696 बीएलओ तैनात किए गए हैं। बीएलओ की निगरानी एप से होगी। बीएलओ ने फार्म बांटे या नहीं, एकत्र करने और उनकी फीडिंग तक सब ऑनलाइन होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोज समीक्षा करेंगे। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक के युवा मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भर सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान के अनुसार प्रत्येक बीएलओ तीन बार मतदाता के घर जाएंगे। पहले चरण में घर जाकर फार्म बांटेंगे। दूसरे चरण में फार्म एकत्र करेंगे। दो चरणों में यदि फार्म भर जाएगा, तो तीसरे चरण की जरूरत नहीं पड़ेगी। तीन बार यदि किसी मतदाता के घर जाने पर फार्म नहीं भरा जाता तो उस मतदाता को सूची से विलोपित किया जा सकता है। ऐसे घर जो बंद मिलेंगे, उनके दरवाजे के नीचे फार्म सरकाया जाएगा। फार्म चस्पा भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


सभी तहसीलों में पहुंचे वितरण के लिए फार्म
- मंगलवार को एसआईआर का पहला दिन था। जिन बीएलओ को गणना फार्म मिल गए थे, उन्होंने वितरण शुरू कर दिया। कई बीएलओ फार्म प्राप्त करने और प्रशिक्षण के लिए तहसील पहुंचे जहां एसडीएम ने उन्हें एसआईआर की बारीकियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2003 की सूची से लिंक होंगे मतदाता
- आखिरी बार एसआईआर 2003 में हुआ था। ऐसे में गणना फार्म में एक कॉलम है जिसमें वर्तमान सूची में शामिल मतदाता को वर्ष 2003 की सूची में अपने रिश्तेदार या संबंधी को चिह्नित करना होगा। उसके एपिक नंबर भी प्रदान करने होंगे। उस संबंधी या रिश्तेदार से नए मतदाता को लिंक किया जाएगा। एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं का मानक होगा। इससे अधिक मतदाता एक बूथ पर नहीं रखे जाएंगे। एक परिवार के सभी सदस्यों को एक ही बूथ की सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed