{"_id":"6a2a399906a85dfdb408c271","slug":"single-dose-cervical-cancer-vaccine-now-available-free-at-51-centres-in-agra-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एक डोज, सर्वाइकल कैंसर का खतरा होगा दूर, 51 केंद्रों पर मुफ्त टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एक डोज, सर्वाइकल कैंसर का खतरा होगा दूर, 51 केंद्रों पर मुफ्त टीकाकरण शुरू
Thu, 11 Jun 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:59 AM IST
सार
14-15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन दी जा रही है। अब जिले में 51 केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैक्सीन की एक डोज और सर्वाइकल कैंसर से छुट्टी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी सर्वाइकल वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। अब टीकाकरण के लिए 33 केंद्र और बढ़ा दिए हैं। 51 केंद्रों पर वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। 14 से 15 साल की बालिकाओं को वैक्सीन की एक ही डोज लगाई जा रही है।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लायल में ही टीकाकरण हो रहा था। अब 33 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एंटी सर्वाइकल वैक्सीन की व्यवस्था की है। हर रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला और हर महीने के तीसरे शुक्रवार को 550 उप केंद्रों पर टीकाकरण कराया जा रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक आगरा में 451 बालिकाओं को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 14 -15 साल की बालिका को वैक्सीन की एक ही डोज लगाई जाएगी। आधार कार्ड लेकर इन केंद्रों पर टीका लगवा सकते हैं। uwin.mohfw.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन में फिरोजाबाद अव्वल, मथुरा फिसड्डी
बालिकाओं को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने के मामले में फिरोजाबाद सबसे आगे चल रहा है। यहां अभी तक 2043 बालिकाओं को वैक्सीन लग चुकी है। मथुरा सबसे फिसड्डी है। यहां महज 206 को ही वैक्सीन लगी है। मैनपुरी में 503 बालिकाएं टीका लगवा चुकी हैं।
टीका लगवाकर बेटियों को दें सौगात
एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग की डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 60-70 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 7-10 मरीजों में सर्वाइकल कैंसर मिल रहा है। ऐसे में अभिभावकों को अपनी बच्चियों को एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने की सलाह दे रहे हैं। इससे किसी भी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं है।

| जिला | आबादी (लाख में) | लक्ष्य | टीकाकरण |
|---|
| आगरा | 55.78 | 55,787 | 451 |
| फिरोजाबाद | 30.99 | 30,992 | 2,043 |
| मैनपुरी | 22.59 | 22,592 | 503 |
| मथुरा | 31.43 | 31,436 | 206 |