फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   silver idol of Maa Durga which went missing from police station found  fake in room of head clerk

UP: थाने से गायब हुई मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा, हेड मोहर्रिर के कमरे में मिली...लेकिन वो है नकली

Tue, 01 Jul 2025 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 11:54 AM IST
सार

मैनपुरी के थाना घिरोर के मंदिर से मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा गायब हो गई। तलाश की गई, तो हेड मोहर्रिर के कमरे में हूबहू ऐसी ही प्रतिमा मिली, लेकिन वो असली नहीं है। मामले में एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
silver idol of Maa Durga which went missing from police station found  fake in room of head clerk
मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर में कुछ माह पूर्व मिली मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा थाने से गायब हो गई। इसकी जानकारी तब हुई, जब स्थानांतरण के बाद हेड मोहर्रिर ने चार्ज छोड़ा। मूर्ति मंदिर से गायब थी और हूबहू वैसी ही मूर्ति हेड मोहर्रिर के घर पर मिली। मगर वह चांदी की नहीं थी। मामले में एसडीएम ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन



 

थाना घिरोर क्षेत्र के गावं शाहजहांपुर में 18 सितंबर 2024 को ग्रामीणों को एक मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा पानी में उतराते हुए मिली थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे रख कर पूजा अर्चना शुरू कर दी थी। एक ग्रामीण के विरोध करने पर पुलिस प्रतिमा को थाने ले आई। थाने में बने मंदिर में ये मूर्ति स्थापित कर दी थी। सोमवार को हेड मोहर्रिर विजय शर्मा का स्थानांरण मथुरा जिले में हो गया तो उनकी विदाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हेड मोहर्रिर का चार्ज दूसरे हैड कांस्टेबल को दिया जा रहा था। तभी पता लगा कि मां दुर्गा की स्थापित की गई चांदी की प्रतिमा मंदिर से गायब है। जानकारी होते ही थाने में हडकंप मच गया। आनन फानन तलाश की गई तो प्रतिमा हेड मोहर्रिर के कमरे में मिली। मगर यह प्रतिमा चांदी की नहीं थी। मामला सामने आने के बाद चार्ज लेने वाले हेड मोहर्रिर ने एसडीएम प्रसून कश्यप को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की जानकारी दी है। एसडीएम का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी सत्यता सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed