फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sick woman dies father allegation his daughter was kept hungry in firozabad

Firozabad: चार महीने से बीमार विवाहिता की मौत, पिता का आरोप- ससुराल में बेटी को रखा जाता था भूखा

Tue, 13 Sep 2022 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 04:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद में सोमवार की रात बीमार विवाहिता की मौत हो गई। उसके पिता का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसका उपचार नहीं कराया। उसे भूखा रखा जाता था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। 

विज्ञापन
sick woman dies father allegation his daughter was kept hungry in firozabad
मृतका के मायका पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के एका क्षेत्र में सोमवार की रात एक विवाहिता की मौत हो गई। वह बीते चार महीने से बीमार थी। उसकी मौत की सूचना पर मायका पक्ष के लोग पहुंचे। मृतका के पिता ने बेटी के ससुरालीजनों पर उसे भूखा रखने, उपचार न कराने और पीटने का आरोप लगाया है। थाना एका पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


एका थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी शशि (28) ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। ससुरालीजनों ने शशि की मौत की सूचना मायके वालों को दी। मृतका मायका मैनपुरी में है। खबर सुनते ही उसके पिता हुकुम सिंह निवासी रैपुरा परिवार के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। 

विज्ञापन

पिता ने एक माह तक कराया था उपचार 

हुकुम सिंह ने बताया कि उनकी बेटी पिछले चार माह से बीमार चल रही थी। एक माह उपचार कराने के बाद वह शशि को उसकी ससुराल छोड़ गए थे। लेकिन शशि का ससुरालीजनों ने उसका उपचार नहीं कराया। दो दिन पहले वह बेटी को देखने को उसकी ससुराल आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब बेटी ने बताया कि ससुरालीजन उसको भूख लगने पर रोटी नहीं देते। रोटी मांगने पर उसकी पिटाई की जाती है। शशि की शादी पांच साल पहले सोनू के साथ की थी। उसके तीन बच्चे थे। इसमें से दो की मौत हो गई। वर्तमान में उस पर ढाई साल की एक बेटी है। 

महिला की मौत की खबर पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष एका संजीव दुबे का कहना है कि महिला बीमारी चल रही थी। उसकी मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed