फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shrimad Bhagwat Katha is the biggest means of human welfare: Satendra Mishra

श्रीमद् भागवत कथा मानव कल्याण का सबसे बड़ा साधन: सतेंद्र मिश्रा

Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha is the biggest means of human welfare: Satendra Mishra
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव बटरौली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर रविवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा के पहले दिन आचार्य सतेंद्र मिश्रा ने श्रीमद् भागवत कथा के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा मानव कल्याण का सबसे प्रमुख साधन है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर प्राचीन हनुमान मंदिर से कलश यात्रा का शुरू हुई। लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच दन्नाहार पुल से कलश भरे गए। कलश यात्रा वापस प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची। यहां आचार्य सतेंद्र मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराई। प्रथम दिन कथा में आचार्य ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है।
विज्ञापन

कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा ही मानव जीवन के कल्याण का सबसे बड़ा साधन है। कथा के दौरान उन्होंने गोकरण और धुंधकारी की कथा भी सुनाई। इस अवसर पर परीक्षत सत्यवीर चौहान, सीमा देवी चौहान, शिवराज सिंह चौहान, दीपक चौहान, माया देवी भदौरिया, रुद्रभान सिंह भदौरिया, सविता राठौर, शिवप्रकाश सिंह राठौर, ज्योती भदौरिया, महंत हेमचंद्र मिश्रा विदुर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed