फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shridorilal Agarwal National Meritorious Disabled Scholarship today in agra

अमर उजाला फाउंडेशन: श्रीडोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति का वितरण आज, ये है कार्यक्रम

Sun, 25 Dec 2022 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 09:43 AM IST
सार

छात्रवृत्ति वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त डॉ. एसवाई कोठारी हैं।

विज्ञापन
Shridorilal Agarwal National Meritorious Disabled Scholarship today in agra
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे से श्रीडोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में देश के 10 राज्यों के मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन


विकलांग सहायता संस्था के संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1985 में इस छात्रवृत्ति सेवा प्रकल्प को शुरू किया गया। वर्ष 1988 से इस सेवा प्रकल्प को अमर उजाला के प्रधान संपादक रहे श्रीडोरीलाल अग्रवाल की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2016 से अमर उजाला फाउंडेशन व विकलांग सहायता संस्था की आगरा शाखा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। 

विज्ञापन

जिलाधिकारी होंगे मुख्य अतिथि 

डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता  ने बताया कि छात्रवृत्ति दिए जाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं की पहचान की जाती है। यह सेवा प्रकल्प दान दाताओं के सहयोग से संचालित हो रहा है। छात्रवृत्ति वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त डॉ. एसवाई कोठारी हैं। डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने लोगों से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed