{"_id":"5d8b3b828ebc3e93b9522cfd","slug":"shri-ram-barat-high-security-zones-with-drone-camera-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम बरात: तगड़ी सुरक्षा में निकलेगी बरात, इन घरों से दूर रहें श्रद्घालु, निगम ने किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम बरात: तगड़ी सुरक्षा में निकलेगी बरात, इन घरों से दूर रहें श्रद्घालु, निगम ने किया आगाह
Wed, 25 Sep 2019 07:13 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Sep 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
भगवान राम और उनके भाइयों के स्वरूप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीराम की बरात के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। घुड़सवार पुलिस भी तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था में दो हजार सिपाही लगाए गए हैं। दस कंपनी पीएसी भी सुरक्षा की कमान संभाले है। बरात के लिए
अधिकारियों में 12 एएसपी, 20 सीओ की तैनात हैं। पूरे रूट पर हर दस कदम पर सिपाही तैनात हैं। आगरा जोन के सभी आठ जिलों से पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। बरेली जोन के जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बरात के लिए चार जोन और आठ सेक्टर बनाए गए हैं। बरात के आगे और पीछे पुलिस टीम रहेगी साथ ही बीच में भी चलेगी। इस तरह त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

श्रीराम लीला महोत्सव में बुधवार रात राम बरात निकाली जा रही है। बरात देखने के लिए लाखों लोग पुराने शहर में मौजूद भवनों की छतों से फूल मालाओं से स्वागत के लिए आतुर हैं।
आगरा नगर निगम ने 32 जर्जर भवनों की सूची जारी की है। इनमें पथवारी रोड, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार, कसेरट बाजार, धूलियागंज, घटिया चौराहा के भवन शामिल हैं। मुख्य अभियंता एके सिंह ने इन जर्जर भवनों पर लाल झंडी लगाने के निर्देश सहायक अभियंता किशोरी सिंह को दिए हैं, जिससे दूर से ही जर्जर इमारतों की पहचान हो सके।