फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Radha Vrindavan Chandra did boating on the Cheer Ghat of Yamuna in Mathura

कार्तिक उत्सव: यमुना के चीर घाट पर श्री राधा वृंदावन चंद्र ने किया नौका विहार, भक्तों ने बरसाए पुष्प

Sun, 14 Nov 2021 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 05:01 PM IST
सार

वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में चल रही तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव में इस्कॉन बेंगलुरु के विभिन्न केंद्रों से श्रद्धालु आए हैं। भक्तों ने बताया कि कार्तिक मास अन्य मासों की तुलना में अत्यंत पावन है। भगवान श्रीकृष्ण ने दामोदर लीला इसी मास में की थी। इस मास को वैष्णव भक्त दामोदर मास भी कहते हैं।

विज्ञापन
Shri Radha Vrindavan Chandra did boating on the Cheer Ghat of Yamuna in Mathura
यमुना में नौका विहार करते श्री राधा वृंदावन चंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव के दूसरे दिन रविवार को श्री राधा वृंदावन चंद्र को नौका में विराजमान कर यमुना विहार कराया गया। इस दौरान श्री राधा वृंदावन चंद्र को नई पोषक धारण करा उन्हें पालकी के माध्यम से मंदिर परिसर से चीर घाट स्थित यमुना तट पर लाया गया। 

विज्ञापन


यहां भक्तों द्वारा पुष्प अर्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिव्य पुष्पों एवं दुधिया रोशनी से युक्त नाव में विराजमान होकर राधा वृन्दावन चंद्र ने यमुना में नौका विहार किया। इस्कॉन बेंगलुरु के विभिन्न केंद्रों से आए भक्तों ने हरिनाम नाम संकीर्तन के साथ श्री राधा वृंदावन चंद्र को यमुना में नौका विहार कराया गया। 
विज्ञापन


कार्तिक उत्सव के अंतिम चरण में मंदिर के भक्तों ने अपने आराध्य श्री राधा वृंदावन चंद्र के समझ दामोदर अष्टकम का गान करते हुए यमुना जी में दीपदान किया। कार्यक्रम के बाद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली सहित विभन्न राज्यों से आए 500 भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देवोत्थान एकादशी पर श्रद्धालुओं ने की वृंदावन परिक्रमा
देवोत्थान एकादशी पर वृंदावन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा शुरू की। रविवार सुबह से परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा, जिससे अटूट मानव श्रृंखला बन गई। पूरी नगरी राधे-राधे और बांकेबिहारी के जयकारों से गूंजती रही। 

रविवार को सुबह नगर के संतों के साथ अधिकारियों ने वृंदावन की पंच कोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में 10 नवंबर से ब्रज रज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कार्तिक शुक्लपक्ष एकादशी पर संतों के सानिध्य में अधिकारियों ने नगर की पंच कोसीय परिक्रमा की। 

प्राचीन सुदामा कुटी आश्रम से गौसेवी सन्त सुदामादास महाराज की प्रतिमा के पूजन के बाद राधे-राधे के जयकारे से परिक्रमा शुरू हुई। हरिनाम संकीर्तन करते हुए संतजन परिक्रमा की अगुआई कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह संतों का स्वागत किया। केशीघाट पर परिक्रमार्थियों द्वारा मां यमुना महारानी का विधिवत पूजन अर्चन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed