{"_id":"60dd6bd58ebc3ec3081437d2","slug":"shri-paras-hospital-oxygen-mockdrill-case-ima-doctors-reports-only-ten-patients-death-at-26-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री पारस अस्पताल: 26 अप्रैल को भर्ती थे 91 मरीज, 10 की हुई थी मौत, आईएमए की जांच समिति ने पेश की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पारस अस्पताल: 26 अप्रैल को भर्ती थे 91 मरीज, 10 की हुई थी मौत, आईएमए की जांच समिति ने पेश की रिपोर्ट
Thu, 01 Jul 2021 12:46 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:46 PM IST
सार
प्रशासन की जांच में 26 और 27 अप्रैल को 16 मृतकों के नाम आए थे सामने
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल प्रकरण पर बैठक करते आईएमए के चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री पारस अस्पताल के दमघोंटू मॉकड्रिल मामले में आईएमए की समिति की जांच ने अपनी रिपोर्ट सदस्यों के सामने रखी। इसमें बताया गया कि अस्पताल में 26 अप्रैल को 91 मरीज भर्ती थे और दस की मौत हुई थी। 27 अप्रैल को हुई मौतों का इसमें जिक्र नहीं है। मामले की प्रशासनिक जांच में 26 और 27 अप्रैल को 16 मृतकों के नाम सामने आए थे। डॉ. अरिन्जय की दी गई सूची में महज 19 मरीजों के ही फोन नंबर हैं, बाकी के 72 मरीजों के फोन नंबर आईएमए अध्यक्ष से उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
जांच समिति के संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे ने बताया कि डॉ. अरिन्जय जैन की ओर से 91 मरीजों की सूची मिली है, इसको बुधवार को ईशा डायग्नोस्टिक सेंटर की बैठक में रखा गया। इसमें मरीज कब भर्ती हुए, इसकी कोई जानकारी दर्ज नहीं है। 26 अप्रैल 10 मृतक दर्शाए गए हैं, इन समेत नौ और मरीजों के पते, फोन नंबर दर्ज हैं, बाकी के मरीजों के सिर्फ पते ही लिखे हैं, फोन नंबर नहीं हैं।
विज्ञापन
ऐसे में कमेटी ने बाकी के 72 मरीजों के रिकॅार्ड उपलब्ध करवाने के लिए समिति के सदस्य डॉ. संजय चतुर्वेदी, आईएमए सचिव डॉ. अनूप दीक्षित को जिम्मेदारी दी है। यह आईएमए अध्यक्ष और डॉ. अरिन्जय जैन से संपर्क कर रिकॉर्ड मुहैया कराएंगे। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में जांच के लिए आगे की रूपरेखा तय की है। इसमें डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. पंकज नगायच रहे।
विज्ञापन
बैठक में डॉ. अरिन्जय नहीं हुए शामिल
आरोपी चिकित्सक डॉ. अरिन्जय जैन को बैठक में तलब किया गया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए। समिति के एक सदस्य ने इस पर आपत्ति भी जताई। कहा कि इस तरह से लेटलतीफी से जांच कैसे होगी। सभी रिकॉर्ड मिलें और डॉ. जैन भी पूरा सहयोग करें।
डॉ. डीवी शर्मा की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल
बैठक में जांच समिति के सदस्य डॉ. डीवी शर्मा की अनुपस्थिति पर फिर सवाल उठे। दो सदस्यों ने कहा कि एडीए के वीसी से मिलने के लिए उन पर समय है, लेकिन जांच समिति में 20 दिन में एक बार भी शामिल नहीं हुए हैं। इससे बेहतर है कि वह इस्तीफा दे दें।
डीएम से मिलें आईएमए अध्यक्ष, समिति नहीं जाएगी
कमेटी ने मरीजों के अधूरे रिकॉर्ड पर नाराजगी जताई। सदस्यों ने कहा कि जब मरीजों को पूरे रिकॉर्ड ही नहीं हैं तो जांच किस आधार पर करते हुए रिपोर्ट तैयार करेंगे। अध्यक्ष को इसके लिए दो पत्र भी लिखा है, मौखिक रूप से भी कई बार कहा जा चुका है।
10 मृतकों के परिजनों से की गई बात
कमेटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि सूची में शामिल 10 मृतकों के परिजनों से बात हो गई है, उनके बयानों की भी रिपोर्ट बनाई है। बाकी के मरीजों के फोन नंबर आने के बाद बात कर पूरी रिपोर्ट तैयार होगी।

सच्चाई सामने लाकर रहेंगे
संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे ने कहा कि जांच में देरी भले ही हो जाए, लेकिन 26 और 27 अप्रैल की सच्चाई सामने लाकर रहेंगे। तथ्यों पर ही जांच की जा रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
अरिन्जय जैन से पूरा रिकॉर्ड मांगेंगे
आईएमए के सचिव डॉ. अनूप दीक्षित ने कहा कि मरीजों का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए डॉ. अरिन्जय और आईएमए अध्यक्ष से भी बात करेंगे। जरूरत पर डीएम से भी मिला जाएगा।
श्री पारस अस्पताल: 20 दिन की जांच का मसौदा तैयार, आज बैठक में होगा मंथन, यहां तक पहुंची जांच
श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल मामला: आगरा के युवा अधिवक्ताओं का पैनल लड़ेगा पीड़ितों की लड़ाई, अदालत में प्रार्थनापत्र