श्री पारस अस्पताल: 20 दिन की जांच का मसौदा तैयार, आज बैठक में होगा मंथन, यहां तक पहुंची जांच
बुधवार को शाम सात बजे ईशा डायग्नोस्टिक सेंटर बाग फरजाना पर बैठक होगी। मंगलवार को बैठक में आईएमए के सचिव डॉ. अनूप दीक्षित, मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज नगायच, जांच समिति के सदस्य डॉ. संजय चतुर्वेदी शामिल रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
(इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) आईएमए की जांच समिति के सदस्य पहली बार श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल पर रूबरू होंगे। 20 दिन की जांच का मसौदा तैयार कर लिया है। तीन बिंदुओं पर विशेष तौर पर चर्चा की जाएगी। जांच समिति के संयोजक डॉ. सुधीर धाकरे ने बताया कि करीब 20 दिन से चल रही जांच में अब तक क्या प्रगति रही है, इस पर चर्चा होगी। इसमें आईएमए के दो या तीन पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में ऑक्सीजन की कमी, वायरल वीडियो और मरीजों के बयान का मसौदा तैयार हुआ है। इसे डॉ. मुनीश्वर गुप्ता प्रस्तुत करेंगे। डॉ. अरिन्जय जैन से भी पूछताछ की जाएगी। बैठक में आगे की जांच की रूपरेखा भी तय होगी। बुधवार को शाम सात बजे ईशा डायग्नोस्टिक सेंटर बाग फरजाना पर बैठक होगी। मंगलवार को बैठक में आईएमए के सचिव डॉ. अनूप दीक्षित, मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज नगायच, जांच समिति के सदस्य डॉ. संजय चतुर्वेदी शामिल रहे।
यहां तक पहुंची जांच
- मरीजों के रिकॉर्ड : 35 मरीजों के रिकॉर्ड जांच समिति को मिल गए हैं। इसमें से 14 मरीजों के परिजनों से बात करने की रिपोर्ट तैयार। - वायरल वीडियो : 96 से 91 मरीज कैसे हुए, पांच मिनट के लिए ऑक्सीजन बंद और 22 मरीज छंट गए, नीले पड़ गए, इसका आंकलन।
- ऑक्सीजन : ऑक्सीजन की खपत कितनी थी, स्टॉक में कितने सिलिंडर थे, 26 और 27 अप्रैल को ऑक्सीजन सिलिंडर कितने बचे थे।
ब्लैमेलिंग : वीडियो वायरल होने से पहले ब्लैकमेलिंग के लिए फोन आए थे तो डॉ. अरिन्जय एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करा रहे।
कई अहम रिकॉर्ड मिले
बीते सप्ताह से जांच में तेजी आई है और कई अहम रिकॉर्ड भी मिले हैं। अब तक जांच कहां पहुंची, इस बारे में आईएमए पदाधिकारियों को भी बताया जाएगा। - डॉ. सुधीर धाकरे, संयोजक जांच समिति
प्रगति आख्या को सदस्यों के सामने रखा जाएगा
20 दिन की प्रगति आख्या तैयार कर ली है। इसे सदस्यों के सामने रखा जाएगा। जांच में क्या दिक्कतें आ रही हैं। इन तमाम बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। - डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य
अब आगे की रूपरेखा पर मंथन
श्री पारस अस्पताल प्रकरण में जांच की प्रगति रिपोर्ट जानने के बाद आगे क्या रूपरेखा रहेगी, अब इस पर मंथन किया जाएगा। - डॉ. राजीव उपाध्याय, अध्यक्ष आईएमए
खौफनाक कत्ल: आरपीएफ अफसर के चालक की हत्या कर गड्ढे में दबाई थी लाश, रोजाना शव का हाल देखने आता था कातिल
श्री पारस अस्पताल: डॉ. अरिंजय जैन को नोटिस, आईएमए की जांच समिति आमने-सामने करेगी बात