{"_id":"6232101e43177f45f748f591","slug":"shree-khatu-syamji-shobha-yatra-kasganj-news-agr527192529","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने श्याम संग जमकर खेली होली, खूब उड़ा अबीर गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने श्याम संग जमकर खेली होली, खूब उड़ा अबीर गुलाल
विज्ञापन
कासगंज में निकाली गई श्रीखाटूश्यामजी की निशान शोभयात्रा में झूमते श्रद्घालु
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर में श्रीखाटू श्यामजी के संग श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। इसके साथ ही शहर में रंगोत्सव की धूम चढ़ने लगी है। भव्य निशान शोभायात्रा उत्साह के साथ निकाली गई। श्यामभक्त हाथों में झंडियां लिए हारे का सहारा, खाटूश्याम हमारा जैसे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सभी भक्तों ने आपस में रंग गुलाल से जमकर होली खेली। शोभायात्रा में श्रीखाटू श्याम के मुख्यरथ की जगह-जगह आरती उतारी गई। पुष्प वर्षा की गई एवं भोग अर्पित किए। मुख्य रथ से शोभायात्रा में प्रसाद का वितरण भी किया गया।
सोमवार को नगर के रूप कांपलेक्स से श्रीखाटू श्यामजी की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा शुरू होने पर आरती की गई। शोभायात्रा नगर के नदरई गेट बाजार, गांधी मूर्ति, प्रभुपार्क, मालगोदाम चौराहा होती हुई मिशन चौराहे पर मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। हर किसी की जुबान पर प्रभु श्यामनाम के जयकारे थे। रंग गुलाल उड़ाते हुए मस्ती हो रही थी। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत भी किया गया। सभी भक्तों के हाथों में श्रीखाटू श्याम के निशान झंडे थे। शोभायात्रा मंदिर में पहुंचने के उपरांत पूजा अर्चना की गई और श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान राजवीर साहू, दीपक अग्रवाल, सचिन सैंगर, राहुल वर्मा, जितेंद्र वाष्र्णेय, गौरव अग्रवाल, रीतेश जैन, अंकित चोला, बिन्नी माहेश्वरी, अनूप अग्रवाल, तनु वाष्र्णेय, सचिन माहेश्वरी, मयूरी अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, प्रीती, नीलम अग्रवाल, रेनू वर्मा आदि मौजूद रहे।
भक्तों ने किया नृत्य
कासगंज। श्रीखाटू श्यामजी निशान शोभायात्रा में भक्तिभाव के साथ रंगों की मस्ती में डूबे भक्त ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य करने पर विवश थे। होली की मस्ती करते हुए भक्त नाचते गाते शोभायात्रा में चल रहे थे।