फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   show path ot target

लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए दिखाई राह   

Sun, 08 May 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला अागरा
अमर उजाला अागरा Updated Sun, 08 May 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
show path ot target
लक्ष्य - फोटो : amar ujala
अमर उजाला लक्ष्य-16 के तहत सर्व एसआरके मॉल में दो दिवसीय एजूकेशनल करियर इवेंट का आयोजन किया गया है। शनिवार को कार्यक्रम का पहला दिन रहा। इसमें नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर सैकड़ों छात्र-छात्राएं पहुंचे। विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के स्टाल पर जाकर करियर से संबंधित जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कई क्षेत्रों में करियर बनाने की राह दिखाई।  एक छत के नीचे 18 विश्वविद्यालयों और संस्थानों की ओर से स्टाल लगाए गए हैं। इन पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने विभिन्न कोर्स की फीस, उस क्षेत्र में भविष्य, कैंपस सेलेक्शन आदि की जानकारी ली। वहीं दिल्ली के करियर काउंसलर मोहन तिवारी ने भी टिप्स दिए। छात्र-छात्राओं ने उनसे कई सवाल भी पूछे। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के डा. सुशील सागर ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। विजेताओं को मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से टी-शर्ट प्रदान की गईं। संचालन दीपक जैन ने किया। 
विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए दी परीक्षा 
आगरा। अमर उजाला लक्ष्य-16 के तहत छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। पीसीएम, पीसीबी, कामर्स और आर्ट्स स्ट्रीम छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। निर्धारित 30 मिनट में परीक्षार्थियों को 50 वैकल्पिक प्रश्न हल करने थे। परीक्षा का परिणाम जून में घोषित किया जाएगा। आगरा के अलावा लखनऊ, हल्दवानी, बरेली, वाराणसी, अलीगढ़, कानपुर, जम्मू, गोरखपुर और इलाहाबाद में यह परीक्षा होगी। इन दस शहरों के 10 छात्र-छात्राओं को 25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन


इनका है सहयोग 
आगरा। आयोजन में मुख्य प्रायोजक ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून है। हीरो, जीएल यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी और एच.पी. सह प्रायोजक हैं। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, आर्या कालेज, पीपुल्स यूनिवर्सिटी, होराइजन क्लासेज, ईशान कालेज, माही इंटरनेशनल स्कूल, एसजीआई, डा. एमपीएस कालेज, एपटेक एविएशन, जीएनआईओटी, बीएफआईटी, दून बिजनेस स्कूल ने सहयोगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर, इंजीनियर ही नहीं और भी हैं मंजिलें
पापा, इंजीनियर बनाना चाहते हैं। मम्मी मेरे लिए डाक्टरी का सपना पाले हुए हैं। अधिकांश छात्र-छात्राओं की यही दुविधा। ऐसे तमाम प्रश्न सुनकर दिल्ली के विख्यात करियर काउंसलर मोहन तिवारी बोले, दोस्त डाक्टर-इंजीनियर के अलावा और भी मंजिलें हैं। कला, विज्ञान और वाणिज्य के क्षेत्र में 550 से अधिक करियर आप्शन हैं। बस जरूरत है खुद का आकलन कर लक्ष्य तय करने की। उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा जिंदगी आपकी तो करियर कोई दूसरा क्यों तय करे। ये सुनकर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जाग उठा। फिर क्या, एक-एक कर अपनी रुचि के विषय बताए और उनमें करियर के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि कला में प्रतियोगी परीक्षा, राजनीति, सोशल वर्किंग में अच्छा स्कॉप है। विज्ञान के छात्र हो तो वैज्ञानिक, बायोटेक्नीशियन बन सकते हैं। वाणिज्य में चार्टर एकाउंट, कंपनी सेकेट्री, आर्थिक विशेषज्ञ, अर्थशास्त्र विशेषज्ञ जैसे अवसर हैं तो कृषि विज्ञान में बीज-खाद्य विशेषज्ञ, कृषि मशीन विशेषज्ञ, शोध जैसे विकल्प हैं। 

निराश मन से नहीं मिलती सफलता: आरके जैन
मुख्य अतिथि आरबीएस कालेज के प्राचार्य डा. आरके जैन ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया। कहा, आईपीएस, डाक्टर, इंजीनियर बनने के आपने सपने देखे होंगे। इनको पाने के लिए मेहनत भी करोगे, ध्यान रहे एक बार असफल होने पर अंत नहीं होता। फिर तैयारी करें और आगे बढ़ें, क्योंकि निराश मन से सफलता नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि सफलता मिलने के बाद भी ध्यान रहे कि समाज के प्रति भी आपकी जिम्मेदारी बनती है। नेक और ईमानदार नागरिक बन राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनें। 


गुरुओं का हुआ सम्मान
गुरु प्रणाम कार्यक्रम के तहत शिक्षाविद् भी सम्मानित किए गए। इसमें सचदेवा मिलेनियम स्क्ूल के आरके सचदेवा, ऑल सेंट्स स्कूल के त्रिलोक सिंह राना और बोस्टन पब्लिक स्कूल के पृथ्वीराज सिंह चाहर रहे। इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed