फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shot fired at friends party young man injured in agra crime news

आगरा: दोस्तों की पार्टी में चली गोली, युवक घायल

Sun, 20 Mar 2022 11:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 11:09 AM IST
सार

सदर के सोहल्ला में देर रात की ये घटना है। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन
shot fired at friends party young man injured in agra crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर के सोहल्ला में शनिवार रात को हिस्ट्रीशीटर बंटी यादव के घर में शराब पार्टी के दौरान युवकों में विवाद हो गया। इसमें गोली चला दी गई, जिससे एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। इस पर पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया है। पार्टी में शामिल हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य फरार हैं।

विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि बंटी यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। शनिवार रात को उसके घर पर शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें 10-12 युवक शामिल हुए थे। पार्टी में किसी बात पर विवाद हुआ। इसमें गोली चल गई। बमरौली अहीर निवासी पवन यादव घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि लोहामंडी थाना के हिस्ट्रीशीटर राजामंडी निवासी लाला यादव ने गोली चलाई थी। उसके पैर में गोली लग गई। फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर थाना सदर की फोर्स पहुंच गई। मगर, पार्टी में शामिल बंटी यादव सहित अन्य भाग निकले। एसपी सिटी विकास कुमार भी आ गए। पुलिस ने घर में मौजूद परिवार के लोग और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मगर, कोई कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। रविवार दोपहर तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। इस पर शाम को पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों से फरार हुए आरोपी

मामले में चौकी प्रभारी लाल कुर्ती शक्ति राठी ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बंटी यादव, लाला यादव, नेपाली उर्फ अभिषेक, सत्तू, अशोक यादव, राजेश, सोनू उर्फ धर्मेंद्र, विजय यादव और 4-5 अज्ञात आरोपी हैं। विवाद के पीछे चर्चा है कि पार्टी में शामिल एक युवक और उसका साथी क्षेत्र में जुआ कराते हैं। राजामंडी निवासी हिस्ट्रीशीटर फड़ से होने वाली वसूली में अपना हिस्सा मांग रहा था। इसको लेकर विवाद हुआ था। घायल युवक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वो फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed