{"_id":"67171b421adf080ba10ad126","slug":"shops-were-built-on-the-drain-itself-municipal-corporation-demolished-them-using-a-bulldozer-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: नाले पर ही बना डालीं दुकानें, नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: नाले पर ही बना डालीं दुकानें, नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दीं
Tue, 22 Oct 2024 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Oct 2024 08:55 AM IST
सार
आगरा के नुनिहाई में नाले पर बनीं तीन अवैध दुकानें नगर निगम के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दीं। तीनों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे।
विज्ञापन
नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दीं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के नुनिहाई औद्योगिक क्षेत्र में नाले को घेरकर बनाई गईं तीन दुकानों को नगर निगम ने ध्वस्त करा दिया। दुकान संचालकों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए थे, लेकिन खुद अतिक्रमण न हटाने पर तीनों दुकानें ध्वस्त कर दी गईं।
पुरानी फिरोजाबाद रोड पर पुलिस चौकी के पास से गुजर रहे नाले की पटरी पर 6 दुकानें बनी हुई हैं। इनमें तीन दुकानों का आवंटन नगर निगम ने किया है, जबकि तीन दुकानें नाले को घेरकर बनाई गईं। इनमें बानो बेगम, शिवशंकर और कमलेश ने अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया। उद्योग बंधु की बैठक में और पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक वैभव यादव ने बताया कि तीनों अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध भी किया।
राज्यपाल से आगमन से पहले हटाए अतिक्रमण
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के खंदारी स्थित विवि परिसर में आने से पहले नगर निगम ने सूरसदन से खंदारी और खेरिया मोड़ तक अतिक्रमण हटाए। 25 खोखे और चार टिनशेड के साथ 10 तिरपाल हटवाए गए। पालीवाल पार्क के पास 25 ठेल धकेल हटवाए गए। चेतावनी देने पर भी नहीं माने तीन ठेल प्रवर्तन दल ने जब्त कर लिए। आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर 16 में घर के आगे 3 फुट ऊंची बनी रैंप ध्वस्त कर दी।