{"_id":"688273226a92db6384016c12","slug":"shopkeeper-beaten-to-death-in-agra-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शराब पीने से रोकने पर बोला हमला...दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला, 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शराब पीने से रोकने पर बोला हमला...दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला, 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
सार
शराब पीने से मना किया, तो आरोपी गाली देने लगे। विरोध पर पिटाई कर दी। बाद में आरोपियों के परिवार की नैना और पायल भी आ गईं। सभी ने मिलकर मारपीट कर अशोक को जमीन पर गिरा दिया और उनके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के किशोरपुरा मोहल्ले में शराब पीने से मना करने पर किराना स्टोर दुकानदार अशोक कुमार (55) पर युवकों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। सिर पर ईंट भी मारी, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। परिजन घायल दुकानदार को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 10 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
किशोरपुरा स्थित बंशीधर का बाड़ा निवासी पवन ने बताया कि उनकी किशोरपुरा पुलिया पर 60 वर्ष पुरानी किराना की दुकान है। दुकान पर पिता अशोक बैठते थे। मुख्य मार्ग पर दुकान का शटर लगा है, जबकि एक दरवाजा पीछे की तरफ भी खुलता है। बुधवार रात 10:30 बजे पिता ने पिछला दरवाजा खोला। आरोप है कि दरवाजे के पास ही अनिल, देशदीपक, हरिओम, गोलू, गंगा, सदाशिव, किशन और छोटू शराब पी रहे थे। यह देखकर अशोक ने उनसे हटने के लिए कहा लेकिन आरोपी नहीं माने।
शराब पीने से मना किया, तो आरोपी गाली देने लगे। विरोध पर पिटाई कर दी। बाद में आरोपियों के परिवार की नैना और पायल भी आ गईं। सभी ने मिलकर मारपीट कर अशोक को जमीन पर गिरा दिया और उनके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोरशराबा होने पर भीड़ जुट गई, तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर परिजन पहुंच गए। वह अशोक को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई।

शराबियों के जमघट से क्षेत्रवासी परेशान
किशोरपुरा मोहल्ले के बाहर ही मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि रात के समय शराब लाने के बाद लोग बंद दुकानों के आसपास ही बैठ जाते हैं। शराब पीते रहते हैं। इससे वहां रहने वालों लोग परेशान हैं। पुलिस कार्रवाई करती है तब जमघट खत्म हो जाता है। कुछ दिन बाद फिर वही हाल हो जाता है। अगर कोई कुछ कहते है, तो आरोपी धमकी देते हैं।

पत्नी के नहीं रुक रहे आंसू, सख्त सजा की मांग
अशोक की माै से पत्नी शकुंतला का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे पवन और विपिन हैं। पत्नी ने कहा कि कई बार शराब पीने का विरोध किया। मगर आरोपी नहीं माने। वह जानबूझकर शराब दुकान के बाहर आकर ही पीते थे। इससे घर की महिलाओं का निकलना भी मुश्किल हो जाता था। अब उन्होंने पति की हत्या कर दी। आरोपियों को सख्त सजा होनी चाहिए।

हिरासत में लिए गए पांच आरोपी
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि नहीं हुई है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। विसरा जांच के लिए फोरेंसिक साइस लैब भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट जल्द मंगाई जाएगी। फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की जाएगी।