फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shop me lagi aag

कंफैक्शनरी की चार मंजिला दुकान में लगी आग, पौने दो करोड़ का नुकसान

Sun, 23 Feb 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
shop me lagi aag
कासगंज के सर्कुलर रोड पर कंफैक्शनरी की दुकान में लगी भीषण आग, एक ओर जंगले से निकलतीं लपटें तो दूसर? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शनिवार की रात को नगर के बिलराम गेट सर्कुलर रोड पर थोक कंफैक्शनरी की चार मंजिला दुकान में आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांच दमकलों ने आग पर काबू पाया। आग से पौने दो करोड़ रुपये के सामान का नुकसान बताया जा रहा है। दुकान स्वामी रूपेश कुमार ने आक लन के अनुसार इसकी तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

आग जय दुर्गा ट्रेडर्स नाम की दुकान और गोदाम में लगी थी। यह बेसमेंट सहित चार मंजिला इमारत है। पूरी बिल्डिंग में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, चायपत्ती, बिस्किट, नमकीन व अन्य प्रकार की एजेंसियों का थोक का काम है। शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे बिलराम गेट चौराहेे पर चाय का ठेला लगाने वाले गिर्राज की नजर दुकान से उठती लपटों और धुएं पर पड़ी।
विज्ञापन

गिर्राज ने तत्काल मामले की जानकारी बिलराम गेट चौकी के प्रभारी हरिओम शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों को दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल ही फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को सूचना दी। दुकान स्वामियों को भी घटना की जानकारी दी गई। आग बुझाने का काम तेजी से शुरू किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू में नहीं आई। यह देख पड़ोसी जनपद एटा, हाथरस से दमकलें बुलानी पड़ीं। वहीं जिले की पटियाली तहसील की दमकल भी मौके पर बुलाई गई। पांच दमकलों के साथ अन्य लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे थे। छह घंटे बाद आग पर काबू हो सका। आग से जहां बिल्डिंग में रखा सामान पूरी तरह जल गया वहीं भवन को भी काफी क्षति हुई है। भवन का प्लास्टर कई जगह से उखड़ और चटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed