फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe factory employee fired on attacked outside the house Case registered against four

Agra: जूता फैक्टरी के कर्मचारी पर की फायरिंग, घर के बाहर बोला हमला; चार के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 04 Jun 2025 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 08:59 AM IST
सार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना के राकेश नगर में जूता कर्मचारी पर उस समय फायरिंग कर दी गई, जिस समय वो अपने घर के बाहर था। फायरिंग से दहशत फैल गई। इस हमले में जूता कर्मचारी बाल-बाल बच गया। 
 

विज्ञापन
Shoe factory employee fired on attacked outside the house Case registered against four
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राकेश नगर (ट्रांस यमुना) में रविवार रात को जूता फैक्टरी के कर्मचारी पर घर के बाहर जानलेवा हमला किया गया। दो युवकों ने फायरिंग की। एक का फायर मिस हो गया, जबकि दूसरे का निशाना नहीं लगा। इससे कर्मचारी की जान बच गई। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

नगला मोहन, राकेश नगर निवासी बहोरन सिंह सिकंदरा स्थित एक जूता फैक्टरी में नाैकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले छोटे भाई विवेक के दोस्त का विवाद मोनू सविता से हो गया था। तब से मामला शांत था। बहोरन सिंह रविवार को घर के बाहर बैठे हुए थे। आरोप है कि तभी सती नगर निवासी मोनू सविता, अमित यादव, रेवी यादव और 4-5 अन्य युवक आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर मोनू ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। इस पर वह जान बचाकर भागे। वहीं अमित ने भी फायरिंग कर दी, लेकिन फायर मिस हो गया। बाद में बहोरन सिंह ने घर में छिपकर खुद को बचाया। घटना के बाद क्षेत्र के लोग घरों के बाहर आ गए। इस पर हमलावर भाग गए। पीड़ित परिवार दहशत में है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed