{"_id":"69f2183dd51ad45a910aa03f","slug":"shoe-factory-employee-attacks-colleague-bites-off-nose-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहकर्मी बना हैवान: जूता कारीगर पर धारदार हथियार से हमला, काट दी नाक; सिर में 12 और हाथों में लगे 40 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकर्मी बना हैवान: जूता कारीगर पर धारदार हथियार से हमला, काट दी नाक; सिर में 12 और हाथों में लगे 40 टांके
Wed, 29 Apr 2026 08:10 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:10 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में सहकर्मी ने मामूली बात पर जूता कारीगर का खून बहा दिया। धारदार हथियार से हमला कर नाक काट दी। गंभीर हालत में जूता कारीगर का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जूता फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने मामूली विवाद के बाद सहकर्मी को रास्ते में रोककर उस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। कई बार प्रहार किए, इससे सिर में 12 और हाथों में 40 टांके लगाने पड़े हैं। सिकंदरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीवनी मंडी निवासी वर्षा ने बताया कि उनके पति आकाश सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में मिलानी फुटवियर में काम करते हैं। उनका कामकाज के दौरान ही साथ काम करने वाले जूता कारीगर करन (निवासी राहुल नगर, बोदला) से विवाद हुआ। वर्षा ने बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे पति फैक्टरी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सब्जी मंडी के पास करन ने उनका रास्ता रोक लिया और धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में पति की नाक कटकर चेहरे से अलग हो गई। सिर पर करीब 12 टांके लगाने पड़े और दोनों बाजुओं पर कुल 40 टांके लगे हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों और फैक्टरी के अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह पति को बचाया। आरोपी करन धमकी देकर भाग गया।
पति को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत अभी नाजुक बनी है। पति का इलाज कराने के कारण अब तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें-शादी से इनकार पर दरिंदगी: युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गया, चीखों से भी नहीं पसीजा दिल; VIDEO हुआ वायरल
ये भी पढ़ें-शादी से इनकार पर दरिंदगी: युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गया, चीखों से भी नहीं पसीजा दिल; VIDEO हुआ वायरल