{"_id":"69f1ceaba9cedc200d07e561","slug":"rejected-proposal-turns-violent-man-drags-woman-by-hair-in-shocking-viral-video-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार पर दरिंदगी: युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गया, चीखों से भी नहीं पसीजा दिल; VIDEO हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इनकार पर दरिंदगी: युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गया, चीखों से भी नहीं पसीजा दिल; VIDEO हुआ वायरल
Wed, 29 Apr 2026 02:58 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:58 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बर्बरता की हैरान कर देने वाली वारदात हुई। यहां शादी से इनकार करने पर आरोपी युवती के बाल पकड़कर घर से घसीटते हुए ले गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
युवती को बाल पकड़कर घसीटता परवेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर गैर समुदाय का एक मनचला युवक युवती को घर से जबरन घसीटकर अपहरण कर ले गया। आरोप है कि दुराचार करने के बाद उसे कुबेरपुर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक और उसकी मां को हिरासत में लिया है। पीड़िता का आरोप है कि पहले भी कई बार आरोपी की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि गौतम नगर निवासी परवेज काफी समय से उनकी बड़ी बेटी को परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता था। बेटी पर जबरन शादी का दबाव भी बना रहा था। परिवार द्वारा कई बार विरोध करने के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो उन्होंने उल्टा फटकारकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब 9 बजे आरोपी परवेज अपने पिता आइया उस्ताद मोहम्मद जाहिर और मां गुड्डी के साथ उनके घर आया। उस समय वह घर से बाहर गई हुई थीं और बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी जबरन शादी कराने का दबाव बनाने लगा। परिजन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि रात करीब 10 बजे परवेज दोबारा घर आया और युवती को जबरन बाल पकड़कर घसीटते हुए ले जाने लगा।
इस दौरान युवती की छोटी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना और युवती को घसीटते हुए बाहर तक ले गया। पीड़िता और उसका परिवार बेबस होकर चीखता-चिल्लाता रहा। घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि पुलिस ने जबरन तहरीर अपने हिसाब से लिखवाई और मामूली धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता पक्ष की तहरीर पर आरोपी परवेज समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।