फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe artisan murdered in agra suspicion on friends

Agra Crime: जूता कारीगर की हुई थी हत्या, शक की सुई दोस्तों पर 

Fri, 20 May 2022 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 01:38 PM IST
सार

थाना सैंया में जूता कारीगर का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने जूता कारीगर को दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
 

विज्ञापन
Shoe artisan murdered in agra suspicion on friends
murder demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के सैंया क्षेत्र में बुधवार को जगदीशपुरा क्षेत्र के एक कारखाने में काम करने वाले अंकित का शव मिला था। वह रविवार को लापता हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं शक के आधार पर उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


मूलरूप से हाथरस जंक्शन स्थित मेडू निवासी 20 साल का अंकित जूता कारीगर था। पिता विनोद कुमार ने बताया कि अंकित बड़े भाई हर्ष के साथ मामा छत्रपाल के घर में सीताराम की बगीची, जगदीशपुरा में रहता था। वह जूता कारखाने में काम करता था। रविवार को कारखाने में मजदूरी का भुगतान हुआ था। दोपहर दो बजे वो निकल गया था। इसके बाद घर लौटकर नहीं आया। 

विज्ञापन

लादूखेड़ा मार्ग पर मिली थी लाश 

भाई हर्ष ने शाम को सात बजे फोन किया तो बताया कि वह किशोरपुरा पुलिया पर मोमोज खाने आया है। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। दोस्तों ने भी पूछताछ में कोई जानकारी नहीं दी। बुधवार शाम को अंकित का शव सैंया में लादूखेड़ा मार्ग पर कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला था। जेब में मिले आधार और पेन कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई थी। इस पर परिजन आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर, गर्दन और जबड़े की हड्डी में फ्रेक्चर

सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि अंकित की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर, गर्दन और जबड़े की हड्डी में फ्रेक्चर आया है। आशंका है कि उसे यहां लाया गया। इसके बाद हत्या कर दी गई। शक के आधार पर उसके पांच-छह दोस्तों को उठाया गया है। उन्हें आखिरी बार अंकित के साथ देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed