फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shocking in Agra: Disabled Student Denied 8th Grade Admission FIR Filed Against St. Thomas School

UP: सेंट थॉमस स्कूल के गेट पर चार घंटे खड़े रहे घरवाले...दिव्यांग छात्र के साथ ऐसी हरकत, शर्म भी न आई

Wed, 10 Sep 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 09:31 AM IST
सार

आगरा के सेंट थॉमस स्कूल में दिव्यांग छात्र को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया। उसे चार घंटे तक स्कूल के गेट पर खड़ा रखा गया।  

विज्ञापन
Shocking in Agra: Disabled Student Denied 8th Grade Admission FIR Filed Against St. Thomas School
स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिव्यांग छात्र को 8वीं कक्षा में प्रवेश न देने के मामले में बीएसए ने बिचपुरी के सेंट थाॅमस स्कूल के खिलाफ एफआईआर के आदेश जारी किए हैं। आरोप है कि अफसरों के आदेश पर परिजनों के साथ प्रवेश लेने पहुंंच छात्र को पहले तो 4 घंटे स्कूल के गेट पर खड़ा रखा गया, बाद में पुलिस को बुलाकार धमकाने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन


प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सरीन ने बताया कि सेंट थॉमस स्कूल प्रबंधन ने दिव्यांग छात्र मयंक उपाध्याय को 8वीं कक्षा में निशुल्क प्रवेश न देकर दिव्यांग अधिकार अधिनियम का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि संस्था को मजबूरन जिला मुख्यालय पर धरना भी देना पड़ा था। उस समय जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी माैके पर आ गए थ।
विज्ञापन


मामले की जानकारी कर बीएसए जितेंद्र गोंड ने फोन कर छात्र को तत्काल प्रवेश देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी स्कूल पहुंचे छात्र और परिजन को गेट पर खड़ा रखकर परेशान करने के साथ ही पुलिस बुलाकर धमकाने की कोशिश की गई। इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बीएसए जितेंद्र गोंड का कहना है कि स्कूल प्रशासन को दिव्यांग छात्र का प्रवेश लेने के निर्देश दिए गए थे। कई बार निर्देश देने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने इसकी अवहेलना की। इस संबंध में स्कूल के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर करने के आदेश दिए गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed