फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shocking fact found in the investigation of Unnao accident bus which caused the accident was unfit 18 death

Unnao Accident: उन्नाव हादसे की जांच में मिला चौंकाने वाला तथ्य...अनफिट थी बस, जिससे हुआ हादसा; 18 की गई जान

Sat, 13 Jul 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 10:22 AM IST
सार

उन्नाव हादसे के बाद जांच में मिला चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। जिस बस से ये दर्दनाक हादसा हुआ वो बस अनफिट ही दौड़ रही थी। इतना ही नहीं इस बस मालिक की अन्य 29 बसें जो हैं, वो भी अनफिट हैं। 

 

विज्ञापन
Shocking fact found in the investigation of Unnao accident bus which caused the accident was unfit 18 death
unnao road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 9 जुलाई की देर रात उन्नाव के पास प्राइवेट बस की दुर्घटना में 18 यात्रियों की जान गई थी। बस अनफिट थी, इसी बस स्वामी की 29 अन्य अनफिट बसें भी सड़कों पर दौड़ रही हैं। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। साथ ही फिरोजाबाद में पंजीकृत बसों की फिटनेस कराने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


 

Shocking fact found in the investigation of Unnao accident bus which caused the accident was unfit 18 death
Unnao Accident - फोटो : अमर उजाला
सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस टैंकर से टकराने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना वाली बस के नंबर से संभागीय परिवहन विभाग में जांच की गई। चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जो बस टैंकर से टकराई उसका रजिस्ट्रेशन किरन चंद जैन निवासी जोधपुर राजस्थान के नाम है। इनके नाम से फिरोजाबाद में 28 और मैनपुरी में 4 बसों का रजिस्ट्रेशन है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shocking fact found in the investigation of Unnao accident bus which caused the accident was unfit 18 death
Unnao Accident - फोटो : अमर उजाला
इन 32 बसों में से सिर्फ 3 बसों के कागज और फिटनेस ठीक मिले। आरटीओ (प्रवर्तन) एके सिंह ने बताया कि किरनचंद जैन के नाम से करीब 32 बसों का रजिस्ट्रेशन मंडल में होना मिला है। 3 बसों की फिटनेस कराई जा रही है और अन्य बसों की पिछले दो साल से कोई फिटनेस नहीं कराई गई। जानकारी मिली है कि बस स्वामी जैन की मृत्यु हो चुकी है। अब इन बसों का संचालन किसके हाथ में है, यह सवाल अनुत्तरित है। अनफिट 29 बसों के बारे में नोटिस जारी की गई है।

 
विज्ञापन

Shocking fact found in the investigation of Unnao accident bus which caused the accident was unfit 18 death
Unnao Accident - फोटो : अमर उजाला
बिना मालिक के नहीं मिलता परमिट
संभागीय परिवहन विभाग में वाहन मालिक के नाम से परमिट जारी होता है। वाहन स्वामी की मृत्यु होने के बाद वाहन को दूसरे के नाम ट्रांसफर किया जाता है। उसके बाद परमिट मिलता है। बिना परमिट के बसें एक से दूसरे राज्य में दौड़ रही हैं और संबंधित अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed