फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Yadav statement on alliance with Samajwadi Party in Mainpuri

मैनपुरी: फिर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो

Tue, 09 Feb 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav statement on alliance with Samajwadi Party in Mainpuri
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो। वह अखिलेश से बिना शर्त गठबंधन को तैयार हैं। किसान आंदोलन में प्रसपा पूरी तरह से किसानों के साथ है। शिवपाल यादव सोमवार को मैनपुरी के किशनी में निजी कार्यक्रम में आए थे। 

विज्ञापन


शिवपाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों के दबाव में किसानों के साथ अन्याय कर रही है। कृषि कानून के लागू होने के बाद किसान अपने खेत में मजदूर बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि परिवार में दोबारा एकता हो। उन्होंने बिना शर्त के अखिलेश से बात करने का प्रस्ताव दिया था पर लोगों ने बात नहीं बनने दी। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- भतीजे से दूर होकर छलका 'चाचा' शिवपाल यादव का दर्द, कहा- साथ होते तो कई राज्यों में बनती सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह खुद पार्टी को बनाने से पहले चार बार रामगोपाल यादव से मिलने गए थे। गठबंधन होने पर वह अखिलेश को ही मुख्यमंत्री बनाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा की पांच सीटें आने के बाद महागठबंधन बनाने के लिए नीतीश कुमार, लालू यादव, शरद पवार, अजीत सिंह से मिले थे, लेकिन कुछ लोगों ने इसमें अड़ंगा लगा दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में सभी दल मिलकर ही भाजपा को हरा सकते हैं। 

प्रसपा का नहीं होगा विलय 
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रसपा का सपा में विलय किसी कीमत पर नहीं होगा, सिर्फ गठबंधन हो सकता है। आगामी 2022 में प्रसपा के बिना किसी दल की सरकार बनना मुश्किल है। भाजपा का प्रोटेम स्पीकर बनाने पर उन्होंने कहा कि सपा को विचार करना चाहिए कि बहुमत होने के बावजूद आखिर ऐसा क्यों हुआ।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed