सपा की 'एकता महासभा' के जवाब में शिवपाल की 'हैं तैयार हम' रैली, गरमाई सियासत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में सैफई परिवार के दो दिग्गज शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव ने रविवार को अपनी अपनी सियासी ताकत दिखाई। इससे राजनीतिक माहौल गरमा गया। दोनों नेताओं ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया।
एक ओर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शिकोहाबाद में 'हैं तैयार हम' रैली को संबोधित करते हुए फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकने की घोषणा की। प्रसपा की रैली स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी थी।
वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी जसराना में सपा की एकता महासभा में हुंकार भरी। सपा की एकता महासभा को संबोधित करते हुए रामगोपाल ने कहा कि अक्षय यादव फिरोजाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे।
उधर, रामगोपाल यादव ने कहा कि अक्षय के न लड़ने की अफवाहों को फैलाया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि सांसद अक्षय यादव जिले के चार राक्षसों को मारने का कार्य करेंगे। तीन लोग जनपद के हैं और एक हमारे वाला है। उन्होंने कहा कि मेरे ही हस्ताक्षर से टिकट मिलनी है फिर अक्षय की टिकट कौन काटेगा।
शिवपाल सिंह पर तंज कसते हुए रामगोपाल ने कहा कि उनकी सभा में केवल जसराना की भीड़ है, लेकिन उनकी शिवपाल की सभा में भीड़ को बाहर से मंगाया जा रहा है। भाजपा के पैसों से हेलीकॉप्टर को उड़ाने का कार्य किया जा रहा है।