फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Singh Said Government Will Make With Alliance in Uttar Pradesh

शिवपाल सिंह का दावा, प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाएंगे, बाह बनेगा जिला

Thu, 06 Feb 2020 11:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Feb 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Shivpal Singh Said Government Will Make With Alliance in Uttar Pradesh
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को बटेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि 2022 में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में गठबंधन सरकार बनाएगी। ऐसा हुआ तो बाह जिला भी बनेगा। आवारा पशुओं द्वारा किसानों की उजाड़ी जा रही फसल के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन


बटेश्वर के ब्रह्मलालजी मंदिर में दर्शन पूजन और केवीएस शिक्षा निकेतन के वार्षिक समारोह के उद्घाटन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। कहा कि यूपी के 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव, गरीब और किसानों के हक की लड़ाई उनकी पार्टी लड़ रही है। सम्मानजनक गठबंधन के साथ प्रसपा सरकार बनाएगी। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने में नाकामयाब रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाह बटेश्वर की उपेक्षा और जिले की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के सवाल पर बोले उनकी सरकार बनी तो बाह को जिला बनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छोटू यादव, जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव, मनोरमा, राज कुमार फौजी, सुभाष यादव, मुवीन खान, धर्मेंद्र यादव, राजेश जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed