{"_id":"61f2dea8dd77b9767871f0ff","slug":"shivam-got-first-place-in-cross-country-race-mainpuri-news-agr5225166196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में शिवम ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में शिवम ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
मैनपुरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय के सौजन्य से अमृत महोत्सव के तहत पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से क्रासकंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। पांच किमी पुरुष वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुभारंभ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे ने नेहरू स्टेडियम से हरी झंड़ी दिखाकर किया। दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर आगरा रोड स्थित ब्रह्मदेव मंदिर होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। दौड़ में शिवम ने प्रथम, विशाल यादव ने द्वितीय, यशपाल ने तृतीय, नितिन सिंह ने चतुर्थ, अमन कुमार ने पंचम और इमरान खान ने छठवां स्थान प्राप्त किया। राघवेंद्र दुबे ने प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, रामअधार यादव, इस्तिखर अहमद, पुनीत शाक्य, अमर यादव, स्वदेश कुमार, रीतेश मिश्रा, अगम प्रताप, रमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
मतदाता जागरूकता दौड़ में शिखा यादव रहीं प्रथम
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम में बालिका वर्ग की तीन किमी मतदाता जागरूकता दौड़ का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में शिखा यादव ने प्रथम, सोमवती ने द्वितीय, रजनी ने तृतीय, प्रीती ने चौथा, शिवानी यादव ने पांचवां और आस्था ने छठवां स्थान प्राप्त किया।