फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivalinga's umbrella and lahari stolen from Radhakrishna temple

Agra News: राधाकृष्ण मंदिर से शिवलिंग का छत्र और लहरी चोरी

Thu, 01 Jan 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Shivalinga's umbrella and lahari stolen from Radhakrishna temple
आगरा। न्यू आगरा के लाॅयर्स काॅलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में मंगलवार रात शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का छत्र और लहरी चोरी हो गया। दानपेटी भी चोर ले गए। सुबह पता चलने पर मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी पहुंचे और जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

लाॅयर्स काॅलोनी में 25 वर्ष पुराना राधाकृष्ण मंदिर है। मंदिर के पीछे पार्क है। बुधवार सुबह मंदिर खुलने पर जब श्रद्धालु पहुंचे तो शिवलिंग पर चढ़ा तीन किलो से अधिक वजन का चांदी का छत्र और लहरी गायब थे। पीछे की ओर जाली काट कर चोरों ने दरवाजा खोला था। अंदर अलमारी और किचन का ताला भी टूटा था।
विज्ञापन

पीछे पार्क में दानपेटी पड़ी मिली। ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजपाल मगन ने बताया कि छत्र की वर्तमान में कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। इसके अलावा दानपेटी को बीते सप्ताह खाली किया गया था। उसमें लगभग 5000 रुपये रहे होंगे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। किसी परिचित पर शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed