फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shiv pal yadav, navoday school

नवोदय की छात्रा को जल्द मिले न्याय: शिवपाल

Wed, 04 Dec 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
shiv pal yadav, navoday school
04एमएनपी-29-करहल में पत्रकारों से बातचीत करे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। नगर में बुधवार को पहुंचे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने प्रशासन से जल्द जांच पूरी कर छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही न होती तो शायद अब तक न्याय हो गया होता।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह करहल में पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव के यहां शोक संवेदना जताने आए थे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के एक स्कूल में छात्रा की हत्या होने के बाद भी शासन-प्रशासन जांच पूरी नहीं करता है, इससे बड़ा लापरवाही का नमूना और क्या हो सकता है। उन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। वहीं मैनपुरी प्रशासन से जल्द जांच पूरी कर छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की। अयोध्या प्रकरण पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कोई भी रिव्यू पिटीशन फाइल कर सकता है। इसके लिए सभी लोग स्वतंत्र हैं। हालांकि सपा और पारिवारिक संबंधों को लेकर पूछे गए सवालों से वो बचते नजर आए। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, प्रधान सुरेंद्र यादव, रामनरेश यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रनवीर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed