फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shikshamitra protest in front of prof. sp singh home

शिक्षामित्रों ने स्कूलों में जड़ा ताला, बाह में जाम किया हाईवे

Wed, 16 Sep 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 16 Sep 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
shikshamitra protest in front of prof. sp singh home
सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद किए जाने से आहत शिक्षामित्रों का रोष बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी स्कूलों में तालाबंदी कराई। सैकड़ों शिक्षामित्रों ने भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल के आवास का घेराव किया। ज्ञापन देकर उनसे न्याय दिलाने की मांग की। वहीं बाह में हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से शिक्षामित्र डायट परिसर में एकत्रित होना शुरू हुए। दोपहर 12:30 बजे जुलूस के रूप में यहां से निकले। साकेत कालोनी, शाहगंज स्थित प्रो. एसपी सिंह के निवास पर पहुंच नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान गर्मी से प्राथमिक विद्यालय, नगला गूजर, बिचपुरी की शिक्षामित्र ऋचा सोलंकी, प्राथमिक विद्यालय, बरहन, एत्मादपुर की सरोज देवी और प्राथमिक विद्यालय, शमसाबाद की सुनीता देवी बेहोश हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। भाजपा के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष शिक्षामित्रों के बीच पहुंचे। उनसे बात की और ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उन्होंने शिक्षामित्रों की नियुक्ति के पूर्व तत्कालीन राष्ट्रपति से 22 बार मुलाकात करके बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करने की मांग की थी। उसके बाद ही शिक्षामित्र रखे गए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बात करेंगे। इसके बाद शिक्षामित्र लौटे। ज्ञापन देने वालों में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर, शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कपिल दुबे आदि शामिल रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में की तालाबंदी
डायट पहुंचने से पहले शिक्षामित्रों ने ग्रुप बनाकर स्कूलों में तालाबंदी कराई। बड़ी संख्या में स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई। शिक्षामित्रों ने स्कूलों में पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराई, पढ़ाया और न ही पढ़ाने दिया।
आज सीकरी सांसद का निवास घेरेंगे
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर ने बताया कि बुधवार को भी स्कूलों में तालाबंदी कराएंगे। इसके बाद डायट परिसर में एकत्रित होकर फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल के जयपुर हाउस स्थित निवास पहुंचेंगे। उनको भी ज्ञापन दिया जाएगा।
पिता को कैंसर, बहनों की शादी जिम्मा भी
आगरा। प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुरा, पिनाहट के शिक्षामित्र करौदन, शमसाबाद निवासी नाथूराम 2014 में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित हुए तो घर में उम्मीद की किरण जगी। कोर्ट के फैसले से अब पूरे परिवार में मायूसी छा गई है। चार भाइयों में नाथूराम ही कमाने वाले हैं। पिता को कैंसर है, दोनों बहनों की शादी होनी है। नाथूराम के चार बच्चों में तीन बेटियां हैं। घर का खर्च कैसे चलेगा, पिता का इलाज कैसे होगा, बहनों की शादी कैसे होगी, बच्चों की शिक्षा आदि सवाल नाथूराम को डरा रहे हैं।
बेटी की शादी को कर्ज लिया, सोचा था वेतन से चुका देंगे
प्राथमिक विद्यालय देवगढ़, पिनाहट में तैनात महेश सिंह तोमर का कहना है कि हाईकोर्ट के फैसले ने मझधार में खड़ा कर दिया है। पिछले वर्ष बेटी की शादी में ढाई लाख रुपये कर्ज लिया था, अब कैसे चुकाएंगे। चिंता खाए जा रही है। महेश का समायोजन दूसरे बैच में हुआ है। उनको वेतन मिलना शुरू नहीं हुआ था, उसके पहले कोर्ट का समायोजन रद करने का फैसला आ गया। मई से मानदेय भी नहीं मिल रहा है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
बेटे के इलाज के लिए पैसा नहीं
आगरा। प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुरा, बाह में तैनात दीनानाथ ने बताया कि उनके बेटे को टाइफाइड हुआ है। इलाज के लिए पैसा नहीं है। डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ है। उन्होंने बताया कि बीटीसी के साथ टीईटी उत्तीर्ण होने के बाद भी यह हालत हैं।

प्राथमिक विद्यालय मंगौली खुर्द में तैनात गोविंद सिंह (48 वर्ष) ने बताया के उनके चार बच्चे हैं। खेती बिल्कुल नहीं है। अब तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed