{"_id":"669ea8506873a617100ac8b4","slug":"shiksha-mitras-should-be-made-teachers-by-bringing-an-ordinance-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121143-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अध्यादेश लाकर शिक्षा मित्रों को बनाया जाए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अध्यादेश लाकर शिक्षा मित्रों को बनाया जाए शिक्षक
Tue, 23 Jul 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
किशनी बीआरसी पर ज्ञापन देते शिक्षा मित्र।
- फोटो : किशनी बीआरसी पर ज्ञापन देते शिक्षा मित्र।
मैनपुरी/किशनी। जिले भर के शिक्षा मित्रों ने सोमवार को बीआरसी कार्यालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम खंड शिक्षाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। खंड शिक्षाधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा मित्रों को अध्यादेश लाकर शिक्षक बनाया जाए।
मैनपुरी बीआरसी पर शिक्षा मित्रों ने अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा। वहीं बीआरसी किशनी पर शिक्षा मित्रों ने महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में मांग की है कि शिक्षा मित्रों को अपने मूल विद्यालयों पर तैनाती दी जाए। महिला शिक्षा मित्रों को अपनी ससुराल वाले जनपद में स्थानांतरण की सुविधा दी जाए। मृतक शिक्षा मित्रों के पाल्यों को नौकरी दी जाए। कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाए। महिला शिक्षा मित्रों के लिए चाइल्ड केयर लीव की व्यवस्था की जाए। किशनी में ज्ञापन देने वालों में अंकित कुमार, अमित कुमार, असित यादव, अशोक कुमार आदि शिक्षा मित्र शामिल थे।