{"_id":"63e0914e80800a654045b9b7","slug":"shiksha-mitra-died-after-five-years-of-marriage-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शादी के पांच साल बाद महिला शिक्षा मित्र की मौत, फंदे पर लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शादी के पांच साल बाद महिला शिक्षा मित्र की मौत, फंदे पर लटकी मिली लाश
Mon, 06 Feb 2023 11:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:04 AM IST
सार
थाना प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। 4 वर्ष पहले मारपीट कर निशी को घर से निकाल दिया गया था
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर के गिरीश विहार कॉलोनी में शनिवार की रात एक शिक्षा मित्र निशी गोयल (25) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष ने पति और अन्य ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही है।
मनोहरपुर के कृष्णा गार्डन निवासी निशी गोयल की शादी 5 वर्ष पहले मनोहरपुर के ही गिरीश विहार कालोनी निवासी आलोक मित्तल के साथ हुई थी। तीन साल का बेटा है। आलोक का बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार है, जबकि निशी हरीपर्वत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र थीं।
शनिवार की रात को निशी अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। थाना प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। 4 वर्ष पहले मारपीट कर निशी को घर से निकाल दिया गया था। दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पति के माफी मांगने के बाद निशी को ससुराल भेजा गया था। पति व ससुर के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। कहा है कि शिक्षामित्र प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी से परेशान हैं। उन्होंने पीड़िता के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की है।