फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shikohabad woman drank mosquito repellent in front of the assembly Lucknow police came to investigate

UP News: जहरीला पदार्थ खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंची जो महिला...जानें क्या है उसका दर्द, VIDEO

Sat, 21 Sep 2024 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

शिकोहाबाद की महिला ने लखनऊ में विधानसभा के सामने मच्छर मारने की दवा का सेवन कर लिया। महिला मकान के विवाद में न्याय न मिलने से परेशान थी।
 

विज्ञापन
Shikohabad woman drank mosquito repellent in front of the assembly Lucknow police came to investigate
सिविल में भर्ती महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिकोहाबाद में मकान के विवाद में शिकोहाबाद की महिला ने लखनऊ विधानसभा के सामने मच्छर मारने की दवा का सेवन कर लिया। इस घटना से हड़कंप मच गया। महिला की तबियत खराब हो गई। उसका उपचार चल रहा है। वहीं लखनऊ पुलिस ने डीजीपी मुख्यालय से मिले आदेशों के बाद शिकोहाबाद में दस्तक दी। शिकोहाबाद पुलिस ने महिला के बच्चों से पूछताछ की है।
विज्ञापन





थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुकनपुर में रुखसाना (38) वर्ष बच्चों के साथ रहती है। उसकी पुत्री अरीना एवं आरिश घर पर मौजूद थी। शक्रवार रात 11 बजे करीब रुखसाना बच्चों से अपनी मां के पास जसराना जाने की कहकर लखनऊ चली गई। जहां उसने मकान विवाद में न्याय न मिलने पर विधानसभा के बाहर मच्छर मारने की दवा का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


इस घटना का संज्ञान डीजीपी कार्यालय लखनऊ ने लेकर फिरोजाबाद पुलिस प्रशासन से किया। वहीं लखनऊ पुलिस भी मामले की जांच के लिए शिकोहाबाद पहुंची। जहां शिकोहाबाद एवं लखनऊ पुलिस ने महिला के बच्चों से पूछताछ की है। शिकोहाबाद पुलिस इस मामले में अन्य तथ्य जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed