{"_id":"699e15e1c4adefb87a0c85f1","slug":"shazia-will-be-relieved-from-14-years-of-pain-treatment-begins-operation-will-take-place-on-27th-search-for-this-on-goog-agra-news-c-25-1-agr1035-997079-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 14 साल के दर्द से मिलेगी शाजिया को मुक्ति... इलाज शुरू, 27 को होगा ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 14 साल के दर्द से मिलेगी शाजिया को मुक्ति... इलाज शुरू, 27 को होगा ऑपरेशन
विज्ञापन
आगरा। गरीबी झेल रही 14 वर्षीय शाजिया अब्बासी के जख्मों पर मरहम लगाने का काम शुरू हो गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को शाजिया को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 27 फरवरी को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम शाजिया के पैरों के पंजों और अंगुलियों का ऑपरेशन करेगी।शाहगंज स्थित नरीपुरा निवासी शाजिया की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है। वह जब मात्र ढाई माह की थी, तब उसके पैर जन्मजात सुन्न रहते थे। एक रात सोते समय चूहों ने उसके सुन्न पैरों की दसों उंगलियां कुतर डाली थीं। पिता हैदर अब्बासी दिहाड़ी मजदूर हैं और मां मुशिया घरों में झाड़ू-पोंछा करती हैं। आर्थिक तंगी के कारण 14 साल तक शाजिया का इलाज नहीं हो सका। बारिश में उसके घावों में सड़न और कीड़े पड़ जाते थे। शाजिया के इस दर्द को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन जागा। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने शाजिया के इलाज के लिए एक विशेष टीम गठित की, जिसमें डॉ. सुशील कुमार, डॉ. मुकेश चौधरी, फार्मासिस्ट भूपेंद्र दिवाकर और लैब टेक्निशियन भारत सिंह हैं। मंगलवार को शाजिया एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में भर्ती कराई गई।
प्लास्टिक सर्जरी की तैयारी
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एसएन के सीनियर सर्जन और प्लास्टिक सर्जन ने शाजिया के पैरों का गहन परीक्षण किया है। चूंकि घाव 14 साल पुराने और गहरे हैं, इसलिए सभी आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं। शुक्रवार 27 फरवरी को उसकी सर्जरी की जाएगी। किसान मजदूर नेता दिलीप सिंह और ब्रजेश कुशवाह ने अस्पताल पहुंचकर परिजन से मुलाकात की। शाजिया की मां मुशिया ने भावुक होते हुए कहा कि मैं अमर उजाला की शुक्रगुजार हूँ, जिनकी वजह से मेरी बेटी के इलाज की उम्मीद जगी है।