फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sharp mind at work in chess and carrom; lightning speed displayed in the race.

Agra News: शतरंज-कैरम में चला दिमाग, दौड़ में भरी तूफानी रफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Sharp mind at work in chess and carrom; lightning speed displayed in the race.
शतरंज और कैरम प्रतियोगिता
आगरा। शतरंज और कैरम में प्रतिभागियों ने दिमागी कौशल दिखाया तो दौड़ में रफ्तार का प्रदर्शन किया। वहीं महिलाओं ने सज्जा प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा से सभी का ध्यान खींचा। मौका था, श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.) आगरा के वार्षिकोत्सव-2026 का।
विज्ञापन

सोंठ की मंडी स्थित अक्रूर वाटिका में रविवार को खेलकूद, सामान्य ज्ञान और महिलाओं से जुड़ी प्रतियोगिताएं कराई गईं। पांच से नौ वर्ष और 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। श्री वार्ष्णेय महिला मंडल ने सात रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराईं। इनमें डेनिम बैग निर्माण, सलाद सज्जा, धन पोटली, उपहार पत्र, लिफाफा, मोमबत्ती और आभूषण सज्जा शामिल रहीं। महिलाओं ने कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का परिचय दिया।
विज्ञापन

इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
कैरम के जूनियर वर्ग में कविराज, तीर्थराज और हार्दिक, महिला वर्ग में सोनिया, गुंजन और रुचि, सीनियर वर्ग में मानवी, ओजस्वी और महक विजेता रहे। दौड़ के जूनियर वर्ग में कविराज, तीर्थराज और हार्दिक, सीनियर वर्ग में तनिष्क, मानवी और पलक व महिला वर्ग में अमीषा, सुरभि और रुचि ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। शतरंज के सीनियर वर्ग में विदित और सूरज, जबकि जूनियर वर्ग में कविराज और तीर्थराज विजेता बने। संगीत की धुन पर कुर्सी पाने की प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ओजस्वी, कविराज और महक व महिला वर्ग में अनुपमा और अर्चना विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर को होगा सम्मान
सभा अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता ने बताया कि सभी विजेताओं को 15 नवंबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित वार्षिकोत्सव-2026 समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राकेश बाबू गुप्ता, मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रह्लाद चंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय, भानु प्रकाश वार्ष्णेय, अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, मंत्री अंजली गुप्ता, उपाध्यक्ष रजनी, नीतू गुप्ता, माधुरी, प्रतीक्षा, रचना, सोनिया, खुशबू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed