फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexually harassed with Girl By Man Police Arrest Crime News in Hindi

अधेड़ ने कर दी किशोरी से ऐसी हरकत, पुलिस ने पकड़कर भेज दिया जेल

Fri, 18 Oct 2019 12:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Oct 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Sexually harassed with Girl By Man Police Arrest Crime News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर
मलपुरा के धनौली में बुधवार दोपहर को एक अधेड़ ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना मलपुरा के कस्बा धनौली के एक मोहल्ले में बुधवार दोपहर 12 बजे एक किशोरी घर से बाहर किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले 58 वर्षीय अधेड़ ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


जिस पर आरोपी उसको छोड़कर भाग गया। वह रोते हुए अपने घर पर आई और पिता को जानकारी दी। मलपुरा थाने में किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी उसकी बेटी को दो-तीन दिन से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को उसने बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बालिका से अधेड़ ने की दुष्कर्म की कोशिश
पिनाहट क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका से अधेड़ ने दुष्कर्म की कोशिश की। घटना गुरुवार की सुबह करीब दस बजे की है। बालिका खेत से घर आ रही थी। रामबरन (42) नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग दौड़े, तो आरोपी भाग निकला। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed