{"_id":"64690c45e5d3a6fc9e0926a1","slug":"sexual-exploitation-of-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-mainpuri-news-c-25-1-163867-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शादी का झांसा देकर किया युवती से यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शादी का झांसा देकर किया युवती से यौन शोषण
Sat, 20 May 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
एक गांव निवासी एक युवती से शादी तय होने के बाद जनपद इटावा निवासी युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। अब शादी करने से साफ मुकर गया। दूसरी जगह शादी भी तय कर ली। पीड़िता ने शनिवार को एएसपी से न्याय की गुहार लगाई। युवक पर झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। अधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी जनपद इटावा के गांव नगला चंदेला निवासी एक युवक के साथ 10 जून 2022 को तय हो गई थी। युवक का मौसी के घर पर आना जाना था। वह फोन करके उसे मौसी के यहां बुलाने लगा और शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच वह उसे अपने घर इटावा सहित कई अन्य स्थानों पर ले गया। वहां भी शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। तीन मई को शहर के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। सात मई को युवक ने फोन कर कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। इसके बाद कई बार फोन किए,लेकिन फोन नहीं उठाया। जब मौसा मौसी से शिकायत की तो उन लोगों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि मौसी के सहयोग से ही आरोपी ने उसका यौन शोषण किया है। शनिवार को पीड़िता एएसपी राजेश कुमार से मिली और कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।