फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Wife Blame By Married Woman Crime News

आरोप: कार और दस लाख रुपये के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति ने किया अप्राकृतिक कृत्य

Tue, 13 Apr 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Apr 2021 12:14 AM IST
सार

थाना सदर क्षेत्र की युवती का विवाह 22 मार्च 2020 को भोपाल, मध्य प्रदेश निवासी युवक से हुआ था। युवती का आरोप है कि शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इनमें से 12 लाख के जेवरात थे। कुछ दिन तो सब ठीकठाक चला। 

विज्ञापन
Sexual Assault With Wife Blame By Married Woman Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

आगरा के थाना सदर में एक विवाहिता ने पति सहित दस ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुरालियों ने दस लाख और कार की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न किया। पति ने अप्राकृतिक कृत्य किया। अन्य ससुरालियों ने गला दबाने की कोशिश की। बाद में उसे घर से निकाल दिया। पुलिस विवेचना कर रही है। 
विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र की युवती का विवाह 22 मार्च 2020 को भोपाल, मध्य प्रदेश निवासी युवक से हुआ था। युवती का आरोप है कि शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इनमें से 12 लाख के जेवरात थे। कुछ दिन तो सब ठीकठाक चला। मगर, बाद में दस लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की जाने लगी। छोटी-छोटी बात पर मारपीट होती। ससुराली भूखा-प्यासा भी रखते। पति अप्राकृतिक कृत्य करता। इस का विरोध करने पर मारपीट करता। सास से शिकायत की, लेकिन वो भी बेटे का साथ देतीं। दूसरी शादी की कहने लगतीं। 
विज्ञापन


इस पर युवती के पिता ने ससुरालियों को दो बार में 31 हजार रुपये दिए। इसके बावजूद ससुराली मांग करते रहे। 13 फरवरी को नंदोई और ससुर ने गला दबाने का प्रयास किया। अश्लील हरकत की, अन्य ससुरालियों ने उसका साथ दिया। वह किसी तरह बच सकी। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की कोशिश, छेड़छाड़, अप्राकृतिक कृत्य सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में सोमवार को युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा एवं संरक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला। पीड़िता एक अधिवक्ता की रिश्तेदार है। मामले में कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने सदर पुलिस को निर्देशित किया है। इस दौरान कृपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, अरविन्द गौतम, मनोज शर्मा, सुशील कुमार, अभिषेक कोटिया आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- सुहागनगरी में कोरोना: 56 कोरोना नए मरीज मिले, सक्रिय केस 400 पार, पॉश कॉलोनियों में फैल रहा संक्रमण
 

ये भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला: दो न्यायिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिलने से टली सुनवाई, नई तारीख मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed