फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Firozabad: 56 Covid Patients Found In Firozabad At 12 April

सुहागनगरी में कोरोना: 56 कोरोना नए मरीज मिले, सक्रिय केस 400 पार, पॉश कॉलोनियों में फैल रहा संक्रमण

Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
सार

सोमवार को कोरोना संक्रमण के 56 नए केस मिले हैं। जो छह माह में सर्वाधिक हैं। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4517 हो गई है। जनपद में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 408 हो गए हैं। जो अभी तक सर्वाधिक हैं। 

विज्ञापन
Corona In Firozabad: 56 Covid Patients Found In Firozabad At 12 April
कोरोना वायरस: सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहागनगरी में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है। बावजूद इसके लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 56 नए केस मिले हैं। जो छह माह में सर्वाधिक हैं। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4517 हो गई है। जनपद में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 408 हो गए हैं। जो अभी तक सर्वाधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यदि लोगों ने कोविड नियमों की अनदेखी की तो कोरोना संक्रमण के बढ़ने के और आसार हैं। शहर की पॉश कॉलोनियों में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के आर्चिड ग्रीन में कोरोना संक्रमण के सोमवार को 10 नए केस मिले हैं। पिछले काफी दिनों से यहां लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। इसमें अधिकांश महिलाए हैं। इधर, सिद्घ अपार्टमेंट में भी 50 वर्षीय महिला, ओम अपार्टमेंट सुहागनगर में 70 वर्षीय वृद्घ,  राजा का ताल निवासी 33 वर्षीय युवक, कृष्णा अपार्टमेंट में कोरोना के दे मरीज मिले हैं। शिकोहाबाद के युदवंश नगर निवासी 28 वर्षीय प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका कोरोना का शिकार हुई है। इटावा से फिरोजाबाद आ रही महिला की रेलवे स्टेशन पर जांच कराई तो रिपोर्ट संक्रमित मिली है।
विज्ञापन


रुकनपुर में 23 वर्षीय महिला, दम्मामल नगर निवासी 29 वर्षीय महिला, जैन नगर में 58 वर्षीय पुरुष, स्कूल डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। रानीवाला कंपाउंड में दो युवतियां कोरोना संक्रमित मिली हैं। टूंडला में कोरोना संक्रमण के पांच नए केस मिले है। मथुरा नगर 53 वर्षीय महिला, दुर्गा नगर गली नंबर चार में 33 वर्षीय युवक, चौहान मोहल्ला में 60 वर्शीय महिला, सांई अपार्टमेंट में 25 वर्षीय युवक, हनुमानगंज निवासी चूड़ी कारोबारी, बाईपास रोड़ बैंक के नजदीक 63 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात क्षेत्रों में भी कोरोना बढ़ रहा
देहात क्षेत्रों में भी कोरोना बढ़ रहा है। एका के गांव सेउड़ी में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले आने के बाद खलबली मच गई। यहां वृद्घ, महिलाएं और बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खैरगढ़ में तीन नए मरीज संक्रमित मिले हैं। उसायनी गांव में कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। 

नवोदय विद्यालय में फैला कोरोना
नवोदय विद्यालय में कोरोना फैल गया है। यहां रहकर पढ़ने वाले तीन विद्यार्थी और एक शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए हैं। वर्तमान में विद्यालय में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 125 विद्यार्थी निवास कर रहे हैं।  

टीका की दो डोज लेने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक कोरोना संक्रमित
कोरोना के टीके की दो डोज लेने के बाद भी लोग संक्रमित आ रहे हैं। बुधवार को जसराना स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। अधीक्षक ने कोरोना टीकाकरण की दोनों डोज प्रथम चरण में ले ली थी। रिपोर्ट आने के बाद अन्य स्टाफ में खलबली मची है। 

कोरोना के आंकड़े
केस- 56
कुल कोरोना केस- 4517
मृतक संख्या-0
कुल मृतक संख्या- 71

ये भी पढ़ें- कोरोना का प्रकोप: एटा में पहलीबार 77 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक मरीज की मौत

ये भी पढ़ें- मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: बिजली विभाग के दो अफसरों सहित 37 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 132 पहुंची

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed