{"_id":"614dac038ebc3efb7e1b77b2","slug":"sexual-assault-with-girl-in-kishani-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: शराब के नशे में युवक ने किया युवती से दुष्कर्म, पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: शराब के नशे में युवक ने किया युवती से दुष्कर्म, पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
Fri, 24 Sep 2021 04:14 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Sep 2021 04:14 PM IST
सार
युवती ने परिजनों को बताया कि रजनेश जबरन खेतों में खींच ले गया और वहां दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के एक युवती से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। युवती के साथ गांव के ही युवक ने दरिंदगी की। पीड़िता के पिता ने मामले की रिपोर्ट नामजद दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटना बुधवार देर शाम की है। आरोप है कि युवती अपने पिता के साथ दरवाजे पर बैठी थी। तभी शराब के नशे में गांव का रजनेश पुत्र अशोक वहां पहुंचकर बैठ गया। युवती को दौरा पड़ने की शिकायत है। इसलिए युवक ने उसके पिता से किसी भगत से इलाज कराने का परामर्श दिया। युवती के पिता ने रात होने की बात कहकर टाल दिया। इसी दौरान युवती का पिता किसी काम से घर के अंदर चला गया। वापस लौटने पर युवती दरवाजे पर नहीं थी। करीब आधे घंटे बाद युवती अर्धनग्न अवस्था में खेतों की तरफ से आती हुई दिखी। युवती ने परिजनों को बताया कि रजनेश जबरन खेतों में खींच ले गया और वहां दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
चलती कार में दुष्कर्म: लिफ्ट देकर लूटी लड़की की आबरू, यूपी पुलिस के सिपाही पर आरोप
विज्ञापन