फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With 12 Year Old Girl By Two Persons Make Video And Viral

हैवानियत: किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दोस्त संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल

Mon, 24 May 2021 08:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 24 May 2021 08:41 AM IST
सार

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मामले में सामूहिक दुष्कर्म, आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Sexual Assault With 12 Year Old Girl By Two Persons Make Video And Viral
आगरा: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में 12 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसे अपने दोस्तों के मोबाइल पर भेजकर वायरल कर दिया। विरोध पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी
सदर क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय किशोरी को एक महीने पहले मोहल्ले में रहने वाला सोनू मुखिया बहाने से अपने घर बुलाकर ले गया था। वहां पहले से उसका दोस्त मुस्तफा क्वार्टर निवासी कृष्णा मौजूद था। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सोनू ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे। इस कारण किशोरी ने परिजनों को भी नहीं बताया।
विज्ञापन

दोस्तों को भेज दिया वीडियो
आरोपियों ने वीडियो को अपने दोस्तों के मोबाइल पर भी भेज दिया। किशोरी को फिर से धमका रहे थे। शुक्रवार को किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर पिता सोनू के घर पर गए। आरोप है कि सोनू ने पिता को भी जान से मारने की धमकी दे दी। शनिवार को पिता ने थाना सदर में सोनू और कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की जांच
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मामले में सामूहिक दुष्कर्म, आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके मोबाइल की जांच की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गुर्दा रोगियों के लिए चिकित्सक की सलाह: कोरोना के लक्षण होने पर मरीज तुरंत जांच कराएं, इन बातों का रखें ध्यान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed