फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Abuse With Four Year Old Girl In Khandoli Crime News

आगरा: चार साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी फरार

Wed, 02 Feb 2022 05:03 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Feb 2022 05:03 PM IST
सार

आगरा पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़ित बालिका के पिता ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Sexual Abuse With Four Year Old Girl In Khandoli Crime News
demo pic

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव में एक मासूम बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मासूम के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में दबिश देने गई लेकिन युवक घर से फरार हो गया।

विज्ञापन


खंदौली क्षेत्र के एक गांव की निवासी चार वर्षीय बालिका मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी अरुण उसके पास गया और टॉफी दिलाने के बहाने बालिका को खेत पर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक मासूम को खेत पर ही छोड़कर भाग गया। देर शाम  जब बालिका घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने युवक को घर बुलाकर उससे पूछताछ की। लेकिन बालिका के साथ घिनौनी हरकत की बात को नहीं कुबूला। इसके बाद मंगलवार रात पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। देर रात पिता ने अरुण के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed