{"_id":"5d996ca78ebc3e01656e9410","slug":"sexual-abuse-of-girl-in-orphanage-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनाथालय में दुष्कर्म: प्रबंधन ने नहीं सुनी, भाई ने भी पीटा, आहत होकर पीड़िता ने उठाया था यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथालय में दुष्कर्म: प्रबंधन ने नहीं सुनी, भाई ने भी पीटा, आहत होकर पीड़िता ने उठाया था यह कदम
Mon, 07 Oct 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के प्रमुख अनाथ आश्रम में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को चार घंटे दबाए रखा गया। इसकी जानकारी न पुलिस को दी और न ही स्वयं ही कोई कार्रवाई की गई। प्रबंधन ने जब कोई तवज्जो नहीं दी तब युवती ने छत से कूदने का कदम उठाया। इस बीच युवती के भाई ने उसके साथ मारपीट भी की। आश्रम प्रबंधन युवती को दिमागी रूप से कमजोर साबित करने की कोशिश में लगा है।
Trending Videos
अनाथाश्रम
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की पड़ताल में आश्रम प्रबंधन से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि बीते गुरुवार को सुबह 11 बजे युवती उनके कार्यालय में आईं। इस दौरान कुछ और कर्मचारी मौजूद थे। युवती ने उनसे कहा कि वो खाना नहीं खाएगी, उसे सेब खाना है। इसके बाद वो शांत हो गई। कुछ सेकेंड के अंतराल पर उसने कहा कि वो उन्हें कुछ बताना चाहती है। पूछने पर बताया कि आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उसने दोषी युवक का नाम भी बताया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
आश्रम की निरीक्षण करतीं महिला आयोग उपाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
पदाधिकारी ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि युवती दिमागी रूप से कमजोर थी, इसलिए उन्होंने इस आरोपी की पुष्टि के लिए युवती से दोबारा घटनाक्रम पूछा। इसके बाद पदाधिकारी ने युवती से कहा कि वो खाना खाकर आता है, इसके बाद इस मामले में कुछ करेंगे। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम की जानकारी आश्रम में रह रहे युवती के भाई को दी गई। इस पर उसने युवती को पीटा भी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
इधर, प्रबंधन से जुड़े लोगों ने इसकी जानकारी न तो पुलिस को दी और न ही दोषी युवक से पूछताछ की। अन्य युवतियों ने पीड़ित युवती से दोपहर में खाना खाने के लिए भी कहा। मगर, उसने खाना नहीं खाया। अन्य युवतियां किशोरी गृह से निकलकर भोजन स्थल पर पहुंच गईं लेकिन उक्त युवती अपने ही कमरे में रहीं। कोई सुनवाई न होने पर आहत होकर पीड़ित युवती दोपहर तीन बजे छत से कूद गई। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। तब कहीं जाकर मामला उजागर हुआ।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
अनाथालय में महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और सदस्य निर्मला दीक्षित के निरीक्षण में अनाथ आश्रम के पिछले हिस्से की दीवार टूटी मिली थी। यह दीवार यमुना किनारे की ओर खुलती थी। यहीं पर बीयर की बोतल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। महीनों से यह दीवार टूटी हुई थी लेकिन आश्रम प्रबंधन ने इसे बंद नहीं कराया था।