फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रमिकों से भरी मैक्स में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मदद को आगे आए रेलवे कर्मचारी

Mon, 07 Oct 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with Max workers Injured in Firozabad
थाना रसूलपुर क्षेत्र में ग्राम मोढ़ा के पास हादसे के बाद मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
थाना रसूलपुर क्षेत्र में ग्राम मोढ़ा के पास मजदूरों से भरी मैक्स में इटावा डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स सवार 12 श्रमिक घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
Roadways bus collided with Max workers Injured in Firozabad
हादसे के घायलों को अस्पताल ले जाते रेलवे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि श्रमिक रेलवे का काम करने के लिए जा रहे थे। श्रमिकों को टूंडला रेलवे के अस्पताल भेज दिया गया। वहीं आरोप है कि एंबुलेंस सेवा एक बार फिर से धोखा दे गई। काफी देर तक दुर्घटनास्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंची।
Roadways bus collided with Max workers Injured in Firozabad
घायलों की मदद को आगे आए रेलवे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
रेलवे में काम करने वाले श्रमिकों को लेकर मैक्स जा रही थी। गांव मोढ़ा के समीप इटावा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही इटावा डिपो की रोडवेज बस ने मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में नारखी के सिकंदरपुर निवासी रामेंद्र पुत्र रामकिशोर, नगला पान सहाय निवासी भूपेंद्र पुत्र नेत्रपाल सिंह, रेलवे कालोनी लाइनपार निवासी तेजेंद्र पुत्र किशनपाल, उपदेश पुत्र जलेश यादव, अमन सिंह पुत्र शिवेंद्र सिंह, अजीत सिंह पुत्र रतीराम, सपनेश पुत्र रामस्वरूप, मो. शहजाद पुत्र मोहम्मद रफीक, राहुल यादव पुत्र विजय बहादुर, अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गए। हादसे की सूचना पर एसएचओ रसूलपुर बीडी पांडेय और रेलवे के सहायक मंडल अभियंता यूबी सिंह यादव, पीडब्ल्यूआई देवेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर केसी वर्मा, आईओडब्ल्यू संजीव कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Roadways bus collided with Max workers Injured in Firozabad
अस्पताल में भर्ती हादसे के घायल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि बाद में घायलों को उपचार के लिए रेलवे के टूंडला स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहीं जब एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची तो घायलों की मदद के लिए रेलवे कर्मचारी आगे आए और अपने वाहनों से उन्हें अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
Roadways bus collided with Max workers Injured in Firozabad
हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसएचओ बीडी पांडेय ने बताया रेलवे में ठेकेदार के साथ काम करने वाले श्रमिकों से भरी मैक्स में रोडवेज ने टक्कर मारी थी। तहरीर आने पर अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed