फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual abuse for a year by making video of girl student by feeding her drugs

दुष्कर्म का बनाया वीडियो: एक साल तक सही दरंदगी, फिर छात्रा ने उठाया ऐसा कदम, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

Fri, 03 Mar 2023 04:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 04:49 PM IST
सार

छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार कर वीडियो बनाकर एक साल तक यौन शोषण के आरोपी युवक को सैंया पुलिस ने पकड़ लिया।
 

विज्ञापन
Sexual abuse for a year by making video of girl student by feeding her drugs
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में छात्रा के साथ युवकों ने एक साल तक दरंदगी की। आरोपियों के पास छात्रा का वीडियो था, जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। उत्पीड़न से छात्रा इस कदर परेशान हुई, कि उसने पूरी घटना परिवार के लोगों को बता दी। परिवार के लोगों की शिकायत पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला थाना सैंया क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली छात्रा ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इसी दौरान रूपेश पुत्र उदयसिंह निवासी ग्राम जौनई ने उसके साथ दोस्ती कर ली। एक दिन वो छात्रा को अपने साथ इटौरा ले गया। यहां पर उसने छात्रा नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया था। 
विज्ञापन


इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह एक साल तक छात्रा संग दरंदगी करता रहा। इसके बाद पीड़ित किशोरी ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार आरोपी रूपेश पुत्र उदयसिंह को हाइवे स्थित तेहरा चैराहे से पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय मे पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed