फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Severe cold after 2012

Agra News: वर्ष 2012 के बाद कड़ाके की ठंड

Thu, 25 Jan 2024 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 25 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Severe cold after 2012
कासगंज। जिले में इस साल ठंड रिकार्ड तोड़ रही है। वर्ष 2012 के बाद जनवरी के दूसरे पखवाड़े में इतनी ठंड पड़ रही है। बुधवार को दोपहर के बाद सूरज ने दर्शन दिए। धूप काफी हल्की रही। शीतल हवा के चलते लोग दिन भर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन



जिले में जनवरी के माह में पहले पखवाड़े में ही अधिक ठंड पड़ती है। इसके बाद मौसम में सुधार आना शुरू हो जाता है। इस साल एक माह से लगातार ठंड पड़ रही है। जनवरी 2012 के बाद ऐसा दूसरा मौका आया है जब दूसरे पखवाड़े में इतनी अधिक ठंड पड़ रही है। 2012 में 21 जनवरी को न्यूनतम पारा 6 डिग्री तथा अधिकतम 18 डिग्री तक रहा था। इसके बाद मौसम में सुधार आना शुरू हो गया था। 24 जनवरी को न्यूनतम पारा 9 डिग्री तथा अधिकतम पारा 20 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद ठंड से राहत मिलना शुरू हो गई।
विज्ञापन



वर्ष 2023 में जनवरी के दूसरे पखवाड़े में 18 जनवरी को न्यूनतम पारा पांच डिग्री व अधिकतम पारा 19 डिग्री रहा। 24 जनवरी को न्यूनतम पारा 12 , अधिकतम पारा 23 डिग्री तक पहुंच गया। अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को भी गलन रही। रात में न्यूनतम पारा पांच डिग्री तक पहुंच गया। दिन निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह के समय बादल व कोहरे की दस्तक रही। दोपहर के समय शीतल हवाएं चलना शुरू हो गईं। इसके बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। दोपहर दो बजे सूरज ने दर्शन दिए। इसके बाद हल्की धूप निकली। दोपहर तीन बजे तक अधिकतम पारा 16 डिग्री तक पहुंचा। धूप हल्की होने और शीतल हवाएं चलने से लोग ठिठुरन महसूस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed