{"_id":"627acc161244ca409462808e","slug":"seven-players-of-agra-will-show-their-strength-for-the-national-ranking-agra-news-agr5330937162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल रैकिंग के लिए आगरा के सात खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल रैकिंग के लिए आगरा के सात खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
आगरा। नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप (सेंट्रल जोन) की अधूरी रह गई प्रतियोगिता इस साल पूरी होने जा रही है। पिछले साल कोरोना के कारण चैंपियनशिप को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। चैंपियनशिप में यूपी टीम की ओर से विभिन्न आयु वर्गों में आगरा के सात खिलाड़ी खेलेंगे।
23 मई से 25 मई तक इंदौर के अभय प्रशाल इंडोर स्टेडियम में होने वाली चैंपियनशिप में आगरा की टीटी खिलाड़ी सुहानी अग्रवाल अंडर-15 में अपनी रैंक को मजबूत करने उतरेंगी। सुहानी इस समय अंडर-15 वर्ग में 37वीं रैंकिंग पर हैं। चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में आगरा की पांच और बालक वर्ग में दो खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे। बालिका वर्ग में अंडर-13 और अंडर-15 में सुहानी अग्रवाल को स्थान मिला है। इसके अलावा परी सिंह अंडर-15, पहल गुप्ता अंडर-11, श्रेया अग्रवाल अंडर-13, इनाया अंडर-11 वर्ग में खेलेंगी। बालक वर्ग में अंडर-15 में मौलिक चतुर्वेदी और शिवम चौरसिया टीम की ओर से खेलेंगे।
आगरा टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव डॉ. अलका शर्मा ने बताया पिछली प्रतियोगिताओं में आगरा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ी रैंकिंग में अच्छा स्थान बना सकेंगे।
विज्ञापन
नेशनल कैडेट एंड सब जूनियर टीटी चैंपियनशिप इंदौर के अभय प्रशाल इंडोर स्टेडियम में 26 मई से एक जून तक होगी। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से बालिका वर्ग में अंडर-13 और अंडर-15 में सुहानी अग्रवाल, अंडर-11 में पहल गुप्ता व गौरी जैन, अंडर-13 में श्रेया अग्रवाल खेलेंगी। बालक वर्ग में अंडर-15 में मौलिक चतुर्वेदी और शिवम चौरसिया को टीम में स्थान मिला है। यह जानकारी पैंथर्स टीटी एकेडमी के निदेशक सौरभ पोद्दार ने दी है।