आगरा में बढ़ रहा कोरोना: 24 घंटे में सात नए संक्रमित मिले, फिरोजाबाद में भी 'वायरस' ने दी दस्तक
ताजनगरी में कोरोना वायरस का खतरा फिर से बढ़ गया है। बीते पांच दिनों में 23 नए मरीज मिल चुके हैं। एसएन के कोविड वार्ड में बृहस्पतिवार को छह महीने बाद संक्रमित भर्ती हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण फिर से फैलने लगा है। लगातार पांचवें दिन नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 8556 लोगों की जांच में सात नए संक्रमित चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। उधर, पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद में भी कोरोना ने दस्तक दे दी। यहां 13 वर्षीय किशोरी संक्रमित पाई गई है।
शुक्रवार को आगरा जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक 21.94 लाख लोगों की जांच हुई है। इनमें 25800 संक्रमित मिले। 25315 ठीक हो गए। 458 की मौत हो गई। जिले में टीकाकरण की बात करें तो अब तक 29.04 लाख लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 16.31 लाख लोग टीके की दोनों डोज लगवा चुके हैं।
पांच दिन में मिले 23 नए संक्रमित
गुरुवार को पांच लोग संक्रमित पाए गए थे। 27 दिसंबर तक शहर में पांच सक्रिय मरीज थे। पांच दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 हो गई। नए मरीज मिलने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में छह महीने से बंद एमसीएच बिल्डिंग में बने कोविड वार्ड को दोबारा खोल दिया गया। यहां 60 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग को भर्ती कराया गया है।
एक सप्ताह में आए एक लाख पर्यटक
ताजनगरी में बीते एक सप्ताह में एक लाख से अधिक भारतीय पर्यटक ताजमहल घूमने के लिए आगरा आए हैं। जिनमें राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली व अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं। इनकी जांच के लिए ताजमहल पर शिविर लगाया जा रहा है। लेकिन जिस संख्या में पर्यटक आ रहे हैं उनकी स्क्रीनिंग के लिए इंतजाम नाकाफी हैं।