{"_id":"60aba5a5ea030f0a64370f1f","slug":"seven-deaths-and-30-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 8235 लोगों की जांच में 30 संक्रमित मिले, सात मौतें और दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 8235 लोगों की जांच में 30 संक्रमित मिले, सात मौतें और दर्ज
Tue, 25 May 2021 01:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 May 2021 01:06 AM IST
सार
आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थम सी गई है। इससे संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है, लेकिन मृतकों के आंकड़े में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी के लिए राहत की खबर है। बीते 24 घंटे में 8235 लोगों की जांच में महज 30 संक्रमित मिले हैं। 95 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे अब 780 सक्रिय मरीज रह गए हैं। हालांकि मरीजों की मौत का आंकड़ा नहीं थमा है। सोमवार को सात मृतकों का ब्योरा और दर्ज होने से अब मृतकों की संख्या 381 हो गई है।
विज्ञापन
अप्रैल में आई संक्रमण की दूसरी लहर बड़े पैमाने पर लोगों को निगल गई। उस समय अस्पतालों से लेकर श्मशान तक शवों से पटे रहे। उनमें से कई संक्रमितों की मौत पोर्टल पर अब दर्ज हो रही है। पिछले छह दिनों में 55 मरीजों की मौत का ब्योरा दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 8.70 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। कुल 25393 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 24232 ठीक हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.43 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन