{"_id":"611abc1a8ebc3e42f215f32e","slug":"seven-arrested-for-selling-liquor-from-haryana-agra-news-agr503964986","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की शराब बेचने वाले सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की शराब बेचने वाले सात गिरफ्तार
विज्ञापन
आगरा। एत्माद्दौला स्थित कांशीराम आवास योजना में एक दुकान से पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपी हरियाणा की शराब को यूपी का लेबल लगी बोतल में भरकर बेच रहे थे। उनसे नकली शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय के मुताबिक शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि कांशीराम आवास ए ब्लाक के सामने एक दुकान में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इस पर पुलिस ने दबिश दी। सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों में फिरोजाबाद निवासी धर्मेंद्र सिंह, सोनू उर्फ मुनेश, कमला नगर निवासी राघव सिंह उर्फ राघवेंद्र, कानपुर देहात स्थित गांव कुढ़वा धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, मध्य प्रदेश के रीवा निवासी अंकित तिवारी, इरादतनगर निवासी विनोद रघुवंशी और शैलेंद्र सिंह शामिल हैं। उनसे नकली शराब, नकली ढक्कन और क्यूआर कोड बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दुकान किराये पर ले रखी थी। यहां पर हरियाणा से शराब लाकर विभिन्न ब्रांड की बोतल में भरकर यूपी का लेबल लगाकर बेच रहे थे। शराब की सप्लाई ठेकों पर की जाती थी। कम दाम में शराब दुकान पर बेची जाती थी। ग्राहक ों को पूरी कीमत चुकानी पड़ती थी। मामले में धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।