फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Settle Consumer Disputes Agreement

Agra News: उपभोक्ताओं के विवाद समझौते से निपटाएं

Fri, 21 Apr 2023 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Settle Consumer Disputes Agreement
मैनपुरी। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के चेयरमैन शशिभूषण पांडेय की अध्यक्षता में आयोग की बैठक बृहस्पतिवार को आयेाग के कार्यालय में हुई। 13 मई को दीवानी परिसर में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में उपभोक्ताओं के विवाद समझौते से निपटाने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में उपभोक्ताओं के विवाद आपसी समझौते से निपटाए जाएं। समझौते से निपटाए जा सकने वाले विवादों को सूचीबद्ध किया जाए। पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में सूचना भेजी जाए। जिससे अधिक से अधिक विवादों का निस्तारण आपसी समझौते से कराया जा सके। लोक अदालत का निर्णय दोनों पक्षों को स्वीकार होता है। इस मौके पर नोडल अधिकारीपेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की सदस्य नीतिका दास मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की बैठक पीठासीन अधिकारी/जिला जज पीएन राय की अध्यक्षता में अधिकरण कार्यालय में हुई। समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना के मुकदमे निस्तारित करने का निर्णय लिया गया। नोडल अधिकारीपेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह, सर्वेश कुमार मिश्रा, रामकिशोर दुबे, सुरेंद्र सिंह, गोपाल नरायन दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed